गुड़िया मामला : CBI ने 3 और लोगों के लिए Blood Sample

Edited By Punjab Kesari, Updated: 14 Sep, 2017 11:17 PM

doll case   cbi take blood sample of 3 more people

गुड़िया प्रकरण में सी.बी.आई. द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ जारी है।

शिमला: गुड़िया प्रकरण में सी.बी.आई. द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ जारी है। सूत्रों के अनुसार एस.आई.टी. ने 3 और लोगों के ब्लड के सैंपल लिए हैं। ये सैंपल आई.जी.एम.सी. में एकत्र किए गए। इस संबंध में एक टीम अस्पताल में डटी रही। ब्लड सैंपल कोटखाई क्षेत्र के लोगों के बताए गए हैं। अब तक सी.बी.आई. 70 से अधिक व्यक्तियों के सैंपल ले चुकी है लेकिन अभी नए सिरे से किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हुई है। जांच एजैंसी फूंक-फूंक कर कदम रख रही है। सूरज केस में 8 पुलिस वाले गिरफ्तार हुए थे, जो अभी न्यायिक हिरासत में हैं। इनमें आई.जी. व डी.एस.पी. रैंक के 2 अधिकारी भी हैं। ये 10 दिन तक पुलिस रिमांड पर रहे। 48 घंटे तक पुलिस कस्टडी में रहने के बाद इनको सरकार ने सस्पैंड कर दिया था।

गुड़िया गैंगरेप व मर्डर मामले में पकड़े थे 6 आरोपी 
इससे पहले पुलिस ने गुडिय़ा गैंगरेप व मर्डर मामले में 6 आरोपियों को पकड़ा था, तब पुलिस की एस.आई.टी. ने दावा किया था कि उसने इस ब्लाइंड मर्डर केस की गुत्थी करीब 52 घंटों के भीतर सुलझा दी थी। सबसे पहले आरोपी आशीष चौहान की गिरफ्तारी हुई थी। इस बीच सी.एम. के फेसबुक अकाऊंट पर कुछ और संदिग्धों के फोटो अपलोड हो गए थे। जनता ने इनको ही असली आरोपी माना। इससे पुलिस की थ्योरी पर सवाल उठे। बाद में एक आरोपी सूरज सिंह की कोटखाई थाने की हवालात में हत्या हो गई थी। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!