डॉक्टर को महिला से छेड़छाड़ करनी पड़ी महंगी, गुस्साई पीड़िता ने दी ऐसी सजा

Edited By Punjab Kesari, Updated: 26 Oct, 2017 11:47 AM

doctor to the female from tampering was expensive

ऊना में एक डॉक्टर को महिला से छेड़छाड़ करनी महंगी पड़ गई। पीड़िता ने उसे ऐसी दर्दनाक सजा दी जिसके बारे में उसने अंदाजा भी नहीं लगाया था। बताया जाता है कि स्थानीय बाजार स्थित एक निजी क्लीनिक में बुधवार दोपहर को एक महिला और डॉक्टर के बीच विवाद हो गया।

संतोषगढ़ (ऊना): ऊना में एक डॉक्टर को महिला से छेड़छाड़ करनी महंगी पड़ गई। पीड़िता ने उसे ऐसी दर्दनाक सजा दी जिसके बारे में उसने अंदाजा भी नहीं लगाया था। बताया जाता है कि स्थानीय बाजार स्थित एक निजी क्लीनिक में बुधवार दोपहर को एक महिला और डॉक्टर के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि महिला ने टेबल पर पड़े चाकू से डॉक्टर पर हमला कर लहूलुहान कर दिया। इतना ही नहीं इस दौरान गुस्साई पीड़िता ने क्लीनिक के बाहर खड़ी डॉक्टर की गाड़ी पर पत्थर मार कर शीशा भी तोड़ दिया। वारदात के दौरान घटना स्थल पर लोगों की भारी भीड़ इकट्ठी हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है। 


क्या है पीड़िता का आरोप
संतोषगढ़ पुलिस चौकी के तहत एक पीड़िता ने डॉक्टर पर कथित रूप से छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। उसने बताया कि बुधवार को वह एक निजी क्लीनिक में दवाई लेने गई। डॉक्टर ने उसे टीका लगाने के बहाने कैबिन में ले गया और उससे कथित तौर पर छेड़खानी करने लगा। जब महिला ने उसका विरोध किया तो डॉक्टर के साथ वहां मौजूद एक अन्य युवक भी उसके साथ मिल कर उससे छेड़छाड़ करने लगा। इस दौरान महिला ने बचाव में क्लीनिक में टेबल पर पड़े एक चाकू से उसपर हमला कर दिया। वारदात में डॉक्टर भी गंभीर रूप से घायल हुआ है। डीएसपी हरोली गोपाल सिंह वर्मा का कहना है कि पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत के आधार पर आरोपी मनोज सैणी और सुनील के खिलाफ केस दर्ज कर मामले पर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!