डॉक्टर इसे देखकर डर क्यों गए, इससे पहले डॉ. कपिल ने ऐसा नहीं देखा था...

Edited By Punjab Kesari, Updated: 25 Nov, 2017 03:11 PM

doctor operate six kg neoplasm of woman stomach

जिला के जोनल अस्पताल में एक महिला के पेट से कुछ ऐसा निकला की इसे देखकर डॉक्टर भी हैरान रह गए। इस दर्द ने महिला की नींद हराम कर रखी थी। जब उसे दर्द उठता था तो उसे सहन करना मुश्किल हो जाता था। हम बात कर रहे हैं  धनेश्वरी देवी की जिसके पेट से साढ़े छह...

मंडी (नीरज शर्मा) : जिला के जोनल अस्पताल में एक महिला के पेट से कुछ ऐसा निकला की इसे देखकर डॉक्टर भी हैरान रह गए। इस दर्द ने महिला की नींद हराम कर रखी थी। जब उसे दर्द उठता था तो उसे सहन करना मुश्किल हो जाता था। हम बात कर रहे हैं धनेश्वरी देवी की जिसके पेट से साढ़े छह किलो रसौली डॉक्टरों ने ऑपरेशन से निकाली है।

बात दें कि जोनल अस्पताल मंडी में एक महिला मरीज के पेट से साढ़े छह किलो रसौली डॉक्टरों ने ऑपरेशन के बाद निकाली है। इस ऑपरेशन को जोनल अस्पताल में तैनात गायनी विशेषज्ञ डॉ. कपिल ने किया है। महिला मरीज की उम्र 35 बताई जा रही है। धनेश्वरी देवी पत्नी भाग सिंह निवासी पंडोह की रहने वाली है। जिसके पेट से साढ़े छह किलो की रसौली ऑपरेशन करके निकाली गई है। इस रसौली को निकालने के लिए डेढ़ घंटे का समय लग गया।

डॉ. कपिल ने बताया कि महिला की बच्चेदानी में यह रसौली थी। जिसे ऑपरेशन करके निकाला गया। इस ऑपरेशन केा देर सायं वीरवार को किया गया। अब महिला की सेहत ठीक है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!