इस शहर में छुट्टी पर हैं डॉक्टर, इलाज के लिए छटपटा रहे मरीज

Edited By Punjab Kesari, Updated: 18 Jul, 2017 09:52 AM

doctor holidays on vacation health services

हिमाचल प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल आई.जी.एम.सी. से 120 डॉक्टर छुट्टी पर चले जाने से ...

शिमला: हिमाचल प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल आई.जी.एम.सी. से 120 डॉक्टर छुट्टी पर चले जाने से स्वास्थ्य सेवा चरमरा गई है। ऐसे में मरीजों को अपना इलाज करवाने के लिए दर-दर भटकना पड़ा। सोमवार को अस्पताल में आधे से ज्यादा मरीजों के समय अनुसार चैकअप नहीं हो पाए। वहीं जिन मरीजों का काफी समय पहले से एक ही चिकित्सक के पास इलाज चल रहा है, वे मरीज बिना चैकअप करवाए ही वापस घर की ओर लौट गए। पहले चरण में छुट्टी पर गए मैडीकल चिकित्सक 23 जुलाई को ही वापस लौटेंगे।

स्वास्थ्य सुविधा देने के दावे खोखले 
प्रशासन ने मैडीकल चिकित्सकों को 2 शिफ्टों में छुट्टियां प्रदान की हैं। इनमें आधे डाक्टर छुट्टी पर चले गए हैं और बाकी जैसे ही ये डाक्टर वापस ड्यूटी पर आते हैं, वैसे ही बाकी चिकित्सक 23 जुलाई से 31 जुलाई तक छुट्टी पर रहेंगे। हैरत है कि आई.जी.एम.सी. में जब 2 दिन ही चिकित्सक के छुट्टी पर जाने से मरीजों का सही रूप से इलाज नहीं हो पाता है तो करीब 14 दिन तक मरीजों को स्वास्थ्य सेवाएं मिल पाना मुश्किल हैं। आई.जी.एम.सी. हिमाचल प्रदेश का सबसे बड़ा अस्पताल है। 
यहां पर सैंकड़ों मरीज उपचाराधीन होते हैं, लेकिन अगर स्वास्थ्य सुविधा की बात की जाए तो प्रशासन द्वारा स्वास्थ्य सुविधा देने के सब दावे खोखले नजर आ रहे हैं। इन दिनों अब मरीज इलाज करवाने के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं। डाक्टर के छुट्टी पर जाने से आगामी दिनों में मरीजों को इससे भी और ज्यादा परेशानी हो सकती है।

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!