कार्यवाही न करना पड़ा भारी, महिला कर्मी ने लपेट दिए अधिकारी

Edited By Updated: 12 Apr, 2017 12:23 AM

do not take action had expensive  woman staffer wrapped up officer

एक महिला कर्मचारी गलती पर गलती करती रही और अपने काम में लापरवाही बरतती रही मगर विभाग उसे चेतावनी देकर हर बार अपनी औपचारिकता निभाता रहा।

हमीरपुर: एक महिला कर्मचारी गलती पर गलती करती रही और अपने काम में लापरवाही बरतती रही मगर विभाग उसे चेतावनी देकर हर बार अपनी औपचारिकता निभाता रहा। करीब 7 सालों से महिला कर्मचारी पर अनेक चेतावनियों के बाद भी कोई सख्त कार्यवाही न होने से अब यह मामला विभाग के अधिकारियों पर ही उलटा पड़ गया है। अब महिला कर्मचारी ने अपने अधिकारियों पर ही मानसिक प्रताडऩा का आरोप लगाकर उन्हें ही कटघरे में खड़ा कर दिया है, जिससे विभाग के अधिकारी व कर्मचारी भी सकते में हैं। मामला लोगों की सेहत एवं जिंदगियों से जुड़े जिला के एक महत्वपूर्ण विभाग का है। 

अकाऊंट का कार्य करती है महिला
जानकारी के अनुसार उक्त महिला कर्मचारी की आऊटसोर्स पर वर्ष 2005 में नियुक्ति हुई थी तथा उनके पास अकाऊंट का अहम कार्य दिया गया मगर शुरूआत से ही महिला का कार्य ठीक नहीं पाया गया तथा इतने सालों में इस महिला कर्मचारी के खिलाफ विभाग ने कई चेतावनियां भी जारी कीं। इस दौरान विभाग में कई अधिकारी बदल गए मगर चेतावनी देने के अलावा कोई ठोस कार्यवाही अमल में नहीं लाई गई, ऐसे में महिला कर्मचारी के हौसले बुलंद होते गए और इस दौरान महिला कर्मचारी ने अपने उच्चाधिकारियों की डी.डी.ओ. पावर का भी एक बार इस्तेमाल किया, जिसमें भी ऑडिट के दौरान उसकी यह हेराफेरी पकड़ी गई।

विभाग जारी कर चुका है कारण बताओ नोटिस
करीब एक माह पहले ही विभाग की ओर से महिला कर्मचारी को कारण बताओ नोटिस भी जारी हो चुका है। महिला कर्मचारी के विभागीय कार्य को लेकर अब मामला इतना तूल पकड़ गया है कि महिला की विभाग से छुट्टी होने की नौबत आ चुकी है तथा विभाग द्वारा उच्चाधिकारियों को दी जाने वाली वर्क एंड कंडक्ट रिपोर्ट पर पूरा मामला टिका हुआ है। ऐसे में महिला कर्मचारी ने अपने अधिकारियों पर ही मानसिक प्रताडऩा की शिकायत पुलिस थाना में दर्ज करवा दी है। 

महिला सह कर्मी ने भी दर्ज करवाया है मामला
उक्त महिला कर्मचारी पर पिछले साल एक महिला सह-कर्मी ने ही सोशल मीडिया पर फोटो अपलोड कर भद्दे मैसेज करने की शिकायत भी पुलिस में की है जिसकी भी अभी छानबीन चली हुई है। 

विभागीय छानबीन में सारे आरोप मनगढ़ंत
जानकारी के अनुसार महिला कर्मचारी ने अधिकारियों के खिलाफ मानसिक प्रताडऩा की शिकायत पहले अपने विभाग के मुखिया को दी थी तथा विभाग द्वारा की गई छानबीन में आरोप मनगढ़ंत पाए गए हैं, जिसकी रिपोर्ट विभागीय मुखिया ने पुलिस को भी दे दी है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!