दिवाली पर हिमाचल आने-जाने वाले लोगों को HRTC ने दी राहत

Edited By Punjab Kesari, Updated: 17 Oct, 2017 10:39 AM

diwali on himachal come and go ones people hrtc relief

दिवाली के अवसर पर अब बाहरी राज्यों से प्रदेश में आने-जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। हिमाचल पथ परिवहन निगम दिवाली के अवसर पर स्पैशल अतिरिक्त बसें चलाने जा रहा है।

शिमला: दिवाली के अवसर पर अब बाहरी राज्यों से प्रदेश में आने-जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। हिमाचल पथ परिवहन निगम दिवाली के अवसर पर स्पैशल अतिरिक्त बसें चलाने जा रहा है। प्रदेश के 3 स्थानों से ये बसें बाहरी राज्यों के लिए लगातार चलाई जाएंगी। ये बसें 2 दिन 17 व 18 अक्तूबर को चलाई जाएंगी। दिल्ली, चंडीगढ़ व बद्दी से लोगों को निगम की सेवा का लाभ मिलेगा। त्यौहारी सीजन के चलते पहले से निगम की बुकिंग एडवांस में चल रही है, ऐसे में निगम लोगों की सुविधा के लिए अतिरिक्त बसें चलाएगा। इसके साथ ही प्रदेश में कुल्लू, मनाली, धर्मशाला, शिमला व चंबा के लिए भी अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। 


दिवाली के दिन कुछ रूटों पर ही यह सेवा उपलब्ध होगी
दिवाली से 2 दिन पहले 17 अक्तूबर को निगम 90 अतिरिक्त बसें बाहरी राज्यों के लिए चलाएगा। इसके साथ ही दिवाली से एक दिन पहले 18 अक्तूबर को निगम 130 अतिरिक्त बसें चलाएगा। हालांकि दिवाली के दिन कुछ रूटों पर ही यह सेवा उपलब्ध होगी। निगम प्रबंधन ने इस संबंध में बाहरी राज्यों को चलाई जाने वालीं बसों की संख्या का निर्धारण कर दिया है। दिवाली के दिन यानी 19 अक्तूबर को यात्रियों की सुविधा के लिए शाम को लंबी दूरी के प्रत्येक स्टेशन के लिए एक-एक बस सेवा शुरू होगी। इस दौरान दिल्ली से शिमला, दिल्ली से धर्मशाला, दिल्ली से कुल्लू व दिल्ली से मंडी व चंबा के लिए आने-जाने हेतु एक-एक बस चलाई जाएंगी। 


4 बजे के बाद ठप्प रहेगी एच.आर.टी.सी. सेवा
दिवाली के दिन शाम 4 बजे के बाद लोगों को एच.आर.टी.सी. की बस सेवा का लाभ नहीं मिलेगा। इस दौरान लोकल रूटों पर निगम की बसें नहीं चलेंगी। 20 अक्तूबर को सुबह 8 बजे तक प्रदेश भर में सभी लोकल रूटों पर बस सेवाएं बंद रहेंगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!