धूमल बोले- हिमाचल में कानून व्यवस्था चरमराई, CM वीरभद्र दें इस्तीफा

Edited By Punjab Kesari, Updated: 15 Sep, 2017 01:27 AM

dhumal said  law and order creak in himachal  let resign cm virbhadra

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति के लगातार चरमराने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से नैतिकता के आधार पर त्याग पत्र देने की मांग की है।

शिमला: पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति के लगातार चरमराने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से नैतिकता के आधार पर त्याग पत्र देने की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस प्रशासन सत्तापक्ष के हाथों की कठपुतली बनकर रह गया है। इसका प्रमाण वर्ष, 2012 में दर्ज एफ.आई.आर. की संख्या 11,800 से बढ़कर वर्ष, 2016 में 18,000 होना है। उन्होंने कहा कि गुडिय़ा मामले के बाद अब होशियार सिंह हत्या के मामले की जांच को लेकर उच्च न्यायालय को सी.बी.आई. जांच के आदेश देने पड़ रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के दौरान हत्या और बलात्कार जैसे जघन्य अपराधों के आंकड़ों में 3 गुना वृद्धि हुई है, जो किसी भी सरकार के लिए शर्मनाक है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में माफि याओं को खुली छूट देने के अलावा योग्य अफ सरों को दरकिनार करके व्यक्ति विशेष के प्रति निष्ठावान लोगों को प्रमुख पदों पर बिठाया गया, जिससे समूची कानून व्यवस्था में गिरावट आई है। 

सरकार को भंग करके नए जनादेश का रास्ता हो साफ 
उन्होंने बिलासपुर में फि जियोथैरेपिस्ट डा. ज्योति ठाकुर की कथित आत्महत्या में पुलिस कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिन्ह खड़ा करते हुए कहा कि मृतका के पिता रिटायर्ड तहसीलदार ने हत्या के मामले को आत्महत्या में तबदील करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि ऐसे में वीरभद्र सरकार को भंग करके नए जनादेश का रास्ता साफ किया जाना चाहिए। उन्होंने होशियार सिंह हत्याकांड में सी.बी.आई. जांच की मांग के लिए संघर्ष कर रही समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!