Edited By Punjab Kesari, Updated: 20 Jan, 2018 01:24 AM
पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि कार्यकर्ता मतदान केंद्रों को मजबूत बनाने के लिए मेहनत करें।
हमीरपुर: पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि कार्यकर्ता मतदान केंद्रों को मजबूत बनाने के लिए मेहनत करें। पूर्व मुख्यमंत्री सुजानपुर मंडल के झानिक्कर, टौणीदेवी और कोट ग्राम केंद्रों पर कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता मतदान केंद्रों पर भाजपा के सबका साथ सबका विकास वाले ध्येय वाक्य को ध्यान में रखते हुए मेहनत करें। समाज के अंतिम से अंतिम छोर पर खड़े जरूरतमंद व्यक्ति को केंद्र एवं प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल सके जिसके लिए पार्टी के कार्यकर्ता को मेहनत करनी चाहिए।
भाजपा की सरकार आम लोगों की सरकार
उन्होंने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में पहला कदम रखते ही कहा था कि भाजपा की सरकार आम लोगों की सरकार है और सेवा करने के लिए सत्ता में आई है और वह खुद देश के प्रधान सेवक हैं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को सेवा की भावना को अपना कर लोगों की सेवा में जुट जाना चाहिए। उन्होंने कार्यकत्र्ताओं को केंद्र सरकार द्वारा प्रदेश के विकास के लिए दिए गए हजारों करोड़ रुपयों की योजनाओं का जिक्र जन-जन तक पहुंचाने की बात कही। बैठक में प्यारे लाल शर्मा, कैप्टन रणजीत ठाकुर, पवन शर्मा व डा. रमेश सहित मतदान केंद्रों के अध्यक्ष, पदाधिकारी व अन्य सदस्य मौजूद रहे।