गुड़िया मामले में पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों की गिरफ्तारी पर धूमल ने CM से पूछे ये सवाल

Edited By Punjab Kesari, Updated: 30 Aug, 2017 11:39 PM

dhumal ask this questions from cm on arrest of police officers  employees

आई.जी. सहित अन्य पुलिस कर्मचारियों से लेकर उच्चाधिकारियों तक की गिरफ्तारी से साफ हो गया है कि गुड़िया रेप व मर्डर केस को कितने बड़े स्तर पर दबाने का प्रयास किया गया था।

बडूही: आई.जी. सहित अन्य पुलिस कर्मचारियों से लेकर उच्चाधिकारियों तक की गिरफ्तारी से साफ हो गया है कि गुड़िया रेप व मर्डर केस को कितने बड़े स्तर पर दबाने का प्रयास किया गया था। यह बात पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने बंगाणा में आयोजित दलित स्वाभिमान सम्मेलन के बाद पत्रकार वार्ता में कही। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह कह रहे थे कि सी.बी.आई. जांच की क्या जरूरत है, पुलिस की जांच सही चल रही है। अब मुख्यमंत्री बताएं कि पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों की गिरफ्तारियां क्यों हुईं ? 

किसकी शह पर रची गई थी आरोपी की मौत की साजिश?
इस बात की भी जांच जरूर होनी चाहिए कि किसके कहने पर पुलिस अधिकारियों ने ऐसे कृत्य को अंजाम दिया। पुलिस ने क्यों शुरूआती दौर में जांच में ढील दी और कैसे मुख्यमंत्री की फेसबुक वॉल पर कुछ लोगों की फोटो बतौर आरोपी अपलोड की जाती है और 8 मिनट के भीतर ही उसे क्यों हटा लिया जाता है। सरकार बताए कि जिन लोगों को पहले आरोपी बताकर उनके चित्र जारी किए गए, उसके बाद आरोपी कैसे बदल गए? उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बताएं कि कैसे एक नेपाली मूल के व्यक्ति को पहले मुख्य आरोपी करार दिया जाता है और फिर उसके बाद पुलिस द्वारा लॉकअप में उसकी हत्या कर दी जाती है? उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बताएं कि आरोपी की मौत की साजिश किसकी शह पर रची गई थी? 

भाजपा के कार्यक्रमों की नकल कर रही कांग्रेस 
एक प्रश्र का उत्तर देते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस भाजपा के कार्यक्रमों की नकल कर रही है। हमने सत्तासीन होने के लिए रथयात्रा का आयोजन किया तो वहीं सत्ता से बाहर हो रही कांग्रेस ने इसके जवाब में पथ यात्रा निकाली। दलितों के सम्मान के लिए भाजपा ने दलित स्वाभिमान सम्मेलन आयोजित किए तो इसकी नकल पर कांग्रेस ने दलित विकास सम्मेलनों का आयोजन किया। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!