कोटखाई केस में बड़े पुलिस अफसरों पर गिरी गाज, IG-SP का तबादला

Edited By Punjab Kesari, Updated: 19 Jul, 2017 11:20 PM

crackdown on the senior police officers in kotkhai case  transfer of ig sp

कोटखाई रेप एंड मर्डर केस और आरोपी की हत्या के बाद सरकार ने पुलिस के बड़े अफसरों पर निलंबन की गाज गिरा दी है।

शिमला: कोटखाई रेप एंड मर्डर केस और आरोपी की हत्या के बाद सरकार ने पुलिस के बड़े अफसरों पर निलंबन की गाज गिरा दी है। कोटखाई मामले में सरकार ने जैड.एच. जैदी को आई.जी. साऊथ रेंज से हटाकर आई.जी. वैल्फेयर एडं एडमिनिस्टे्रशन पुलिस हैडक्वार्टर बनाया गया है। जैदी कोटखाई केस में गठित एस.आई.टी. में प्रमुख थे। अब उनकी जगह आई.जी. सैंट्रल रेंज मंडी अजय कुमार यादव को आई.जी. साऊथ जोन का अतिरिक्त कार्य सौंपा है। 

सौम्या साम्बाशिवन होंगी एस.पी. शिमला 
शिमला के एस.पी. डी.डब्ल्यू. नेगी को एस.पी. विजीलैंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो लगाया गया है। उनकी जगह सौम्या साम्बाशिवन एस.पी. शिमला होंगी। इसके अलावा किन्नौर के एस.पी. रोहित मालपानी को सिरमौर का एस.पी. लगाया है, वहीं ए.आई.जी. हैडक्वार्टर गुरदेव शर्मा किन्नौर के नए एस.पी. होंगे। इसके अलावा शिमला ग्रामीण के ए.एस.पी. भजन देव नेगी को अगले आदेशों तक पुलिस हैडक्वार्टर तैनात किया है। सरकार ने इस संबंध में अधिसूचना भी जारी कर दी है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!