भ्रष्टाचार पर राजनाथ की दो टूक, दागी नेता छोड़ दें अपना पद

Edited By Punjab Kesari, Updated: 02 Nov, 2017 04:24 PM

corruption on rajnath bluntly

हिमाचल के कांगड़ा जिला के बैजनाथ में जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने हिमाचल की कांग्रेस सरकार पर जमकर हमला किया। उन्होंने कहा कि हिमाचल के मुखिया पर भ्रष्टाचार के आरोप है और वे वोट मांग रहे हैं।

बैजनाथ (कमल गुप्ता): हिमाचल के कांगड़ा जिला के बैजनाथ में जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने हिमाचल की कांग्रेस सरकार पर जमकर हमला किया। उन्होंने कहा कि हिमाचल के मुखिया पर भ्रष्टाचार के आरोप है और वे वोट मांग रहे हैं। राजनाथ ने कहा कि जिस पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप है, उसे वोट मांगने का कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि इन दागी नेताओं को अपने पद से त्यागपत्र देना चाहिए। उन्होंने दावा किया लोकसभा के चुनाव की तरह विधानसभा चुनाव में भी हिमाचल कांग्रेस मुक्त होगा। राजनाथ ने कहा कि जहां-जहां कांग्रेस की सरकारे हैं वहां-वहां मुख्यमंत्रियों पर भ्रष्टाचार के आरोप हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की वजह से देश दुनिया के नक्शे में खड़ा नहीं हो पाया और गरीबी भुखमरी का कोई समाधान नहीं हुआ। 


पाकिस्तान को अब गोली से सिखाया जाएगा सबक
केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा कि देश में एक वर्ष के भीतर 855 करोड़ रुपए की बेनामी संपत्ति जब्त की है। जीडीपी बढ़ रही है और हर छह माह में इसमें उतार-चढ़ाव आता रहता है। इसके अलावा उन्होंने पाकिस्तान को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि आतंकवाद को बढ़ावा दे रहे पाकिस्तान को अब सफेद झंडा नहीं दिखाया जाएगा, बल्कि गोली से सबक ‌सिखाएंगे।  

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!