ब्लाक कांग्रेस की बैठक में जमकर हुआ घमासान, माइक तोड़ कर फैंका

Edited By Updated: 30 Mar, 2017 09:46 PM

controversy happened in block congress meeting  breaking mike thrown

जिला कांग्रेस सोलन द्वारा नालागढ़ में वीरवार को नालागढ़ में आयोजित की गई ब्लाक कांग्रेस की बैठक में कांग्रेस के दोनों गुटों में खूब घमासान हुआ।

बी.बी.एन.: जिला कांग्रेस सोलन द्वारा नालागढ़ में वीरवार को नालागढ़ में आयोजित की गई ब्लाक कांग्रेस की बैठक में कांग्रेस के दोनों गुटों में खूब घमासान हुआ। इस दौरान कांग्रेस के एक कार्यकर्ता ने माइक को तोड़ कर नीचे फैंक दिया, जिसके बाद खूब नारेबाजी भी हुई। इस दौरान हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष हरदीप बावा अपने समर्थकों सहित बैठक से उठकर बाहर चले गए लेकिन कांग्रेस के जिलाध्यक्ष व अन्य नेताओं के हस्तक्षेप के बाद वापस बैठक में आ गए लेकिन मंच पर नहीं बैठे। यह घमासान हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड द्वारा पंजीकृत कामगारों को दिए जा रहे सामान साइकिलें व इंडक्शन चूल्हे आदि पर एक कार्यकत्र्ता द्वारा की गई टिप्पणी पर हुआ। 

जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में हो रही थी बैठक
जानकारी के अनुसार जिला कांग्रेस द्वारा हर ब्लाक में बैठक का आयोजन किया जा रहा है, जिसके तहत यह बैठक जिलाध्यक्ष राहुल सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित की गई थी। यह बैठक आगामी विस चुनावों को लेकर पार्टी को मजबूत करने को लेकर आयोजित की गई थी। बैठक में जिला उपाध्यक्ष सुरजीत डंडोरा व अजैब राणा, जिला महासचिव अरविंद गुप्ता व मनोज वर्मा, सुरेंद्र सेठी प्रभारी बी.सी.सी., जिप सदस्य उजागर सिंह व यशवंत बाबा, अवतार सैणी, पूव नर्प अध्यक्ष महेश गौतम व  अन्य कांग्रेसी कार्यकत्र्ता मौजूद थे। 

नालागढ़ कांग्रेस में बढ़ती जा रही गुटबाजी  
विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं लेकिन ब्लाक नालागढ़ कांग्रेस में गुटबाजी बढ़ती जा रही है। कांग्रेस नेता हर बैठक में एकजुटता व अनुशासन का पाठ कार्यकर्ताओं को पढ़ाते हैं लेकिन यहां पर न तो एकजुटता दिखी और न ही अनुशासन। कई कार्यकत्र्ताओं ने कांग्रेस के नेताओं के खिलाफ खूब जहर उगला। यहां पर पार्टी में गुटबाजी बढ़ गई है तथा कुछ कार्यकर्ताओं में नए कांग्रेसी, पुराने कांग्रेसी, अंदर के कांग्रेसी व बाहर के कांग्रेसी को लेकर मनमुटाव चला हुआ है। गत महीने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के दौरे के दौरान नालागढ़ में इन्हीं बातों को लेकर दोनों गुटों के कार्यकर्ता उलझ पड़े थे।  

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!