राज्यपाल को सौंपेंगे कांग्रेसियों की चार्जशीट : सत्ती

Edited By Updated: 26 Feb, 2017 05:51 PM

congressmen  s chargesheet will submit to the governor  satti

मवा कहोलां में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि अब प्रदेश में कांग्रेस को उखाड़ फैंकने के लिए 100 रैलियों के माध्यम से

दौलतपुर चौक: मवा कहोलां में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि अब प्रदेश में कांग्रेस को उखाड़ फैंकने के लिए 100 रैलियों के माध्यम से कांग्रेस का कच्चा चिट्ठा खोले जाने के अभियान में जनता का सैलाब लगातार उमड़ रहा है, जिससे प्रदेश में एक परिवर्तन की लहर चल पड़ी है। उन्होंने कहा कि शराब, खनन, वन, ड्रग्स और ट्रांसफर माफिया ही कांग्रेस सरकार को हांक रहा है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सबकी जवाबदेही होनी चाहिए चाहे वह किसी भी पद पर बैठा हो। 

कांग्रेस को रद्दी की टोकरी में फैंकने जा रही जनता
सत्ती ने कहा कि भाजपा ने कांग्रेस के भ्रष्टाचारी कारनामों की चार्जशीट राज्यपाल को सौंपी लेकिन जांच से पहले ही मुख्यमंत्री ने कह दिया कि इस चार्जशीट को रद्दी की टोकरी में फैंका जाएगा। मुख्यमंत्री अब किसी भ्रम में न रहें क्योंकि अब जनता उनको उन्हीं की भाषा में जवाब देकर प्रदेश में कांग्रेस को रद्दी की टोकरी में फैंकने जा रही है। उन्होंने कहा कि अब बूथ से लेकर जिला स्तर तक भाजपा कांग्रेसियों की चार्जशीट तैयार करके राज्यपाल को सौंपेगी। 

कांग्रेस को उखाड़कर ही बंद होगा अभियान 
सतपाल सत्ती ने जिला ऊना का जिक्र करते हुए कहा कि कुछ अधिकारियों को 6 वर्षों से बिठाया गया है, जिनकी छत्रछाया में माफिया को संरक्षण दिया जा रहा है। कानून व्यवस्था तार-तार हो गई है। उन्होंने कहा कि कितने खेद की बात है कि भाजपा कार्यकर्ताओं को विश्राम गृहों में बैठकें आयोजित न करने के लिए अधिकारियों के आदेश दिए जा रहे हैं। कांग्रेस को उखाड़कर ही यह अभियान बंद होगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!