BJP सांसदों को घर में ही घेरने के लिए कांग्रेस लेगी RTI का सहारा

Edited By Punjab Kesari, Updated: 07 Feb, 2018 01:59 AM

congress will take help of rti to siege to mps of bjp in the house

लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी कांग्रेस ने हिमाचल के सांसदों को घर में घेरने की रणनीति तैयार कर ली है।

शिमला: लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी कांग्रेस ने हिमाचल के सांसदों को घर में घेरने की रणनीति तैयार कर ली है। इसके तहत प्रदेश कांग्रेस द्वारा अब आर.टी.आई. का सहारा भी लिया जाएगा। आर.टी.आई. के माध्यम से पार्टी जानकारी जुटाएगी कि चारों भाजपा सांसदों ने 4 सालों में हिमाचल के हित में संसद में कितने सवाल पूछे? इस अवधि में सांसद निधि से कितना धन खर्च किया गया तथा यह धन कहां-कहां खर्च किया गया? यह सभी जानकारी जुटाकर कांग्रेस हिसाब दें सांसद-जवाब दें सांसद अभियान के माध्यम से जनता के बीच जाएगी। प्रदेश कांग्रेस अपने उक्त अभियान को जल्द ही ब्लॉक, जिला व प्रदेश स्तर पर चलाएगी। इसको लेकर पार्टी पहले ही पूरी रूपरेखा तैयार कर चुकी है। विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार से सबक सीखते हुए कांग्रेस ने आगामी वर्ष होने लोस चुनाव को लेकर अभी से ही कमर कर ली है।

प्रदेश की चारों लोकसभा सीटों पर है भाजपा का कब्जा 
बीते लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रदेश में खाता भी नहीं खोल पाई थी। प्रदेश की चारों की चारों लोकसभा सीटों पर भाजपा ने कब्जा जमाया था जबकि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी। इससे कांग्रेस की काफी फजीहत हुई थी लेकिन अब कांग्रेस ने भाजपा के कब्जे में चारों सीटों में से कुछ को झटकने के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं। इस कड़ी में कांग्रेस 4 साल का हिसाब दें सांसद-जवाब दें सांसद नामक प्रदेशव्यापी अभियान चलाने जा रही है। इस अभियान के तहत चारों संसदीय क्षेत्रों में कार्यकत्र्ता सम्मेलन किए जाएंगे। 

वायदों को पूरा करने में कितने खरे उतरे
अभियान के माध्यम से कांग्रेस जनता को अवगत करवाएगी कि लोकसभा चुनावों के दौरान भाजपा ने जो वायदे जनता से किए थे, वे 4 साल बाद भी कोरे ही साबित हुए हैं। इसके अलावा इस अभियान के तहत सांसदों से पूछा जाएगा कि उन्होंने हिमाचलसे जुड़े मुद्दों को लेकर 4 साल में क्या कदम उठाए और उनके प्रयास कितने सफल हुए। इसी अभियान के अंतर्गत कांग्रेस ने आर.टी.आई. के माध्यम से भी जानकारी जुटाने का निर्णय लिया है।

अभियान की पूरी रूपरेखा तैयार
प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के प्रमुख नरेश चौहान ने कहा कि 4 साल का हिसाब दें सांसद-जवाब दें सांसद अभियान ब्लॉक, जिला व प्रदेश स्तर पर चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसकी पूरी रूपरेखा तैयार कर दी है। उन्होंने कहा कि अभियान के तहत कांग्रेस भाजपा सांसदों द्वारा 4 साल के दौरान हिमाचल के संबंध में पूछे गए सवालों तथा सांसद निधि के तहत खर्च किए गए धन का ब्यौरा आर.टी.आई. से लेगी ताकि सच्चाई जनता के सामने आ सके।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!