कांग्रेस की गरमाई सियासत के बीच 21 विधायकों की पसंद बने सुक्खू, वीरभद्र को मनाएंगे पटेल

Edited By Punjab Kesari, Updated: 29 Aug, 2017 03:16 PM

congress of politics in between 21 legislators like made sukhu

हिमाचल कांग्रेस की गरमाई सियासत के बीच एक तरफ यहां अडियल रवैया अपनाए मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को मनाने के लिए हाईकमान ने पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी के राजनीति सचिव अहमद पटेल को जिम्मेदारी दी है...

दिल्ली/शिमला: हिमाचल कांग्रेस की गरमाई सियासत के बीच एक तरफ यहां अडियल रवैया अपनाए मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को मनाने के लिए हाईकमान ने पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी के राजनीति सचिव अहमद पटेल को जिम्मेदारी दी है तो उधर, 21 विधायक पार्टी प्रदेशाध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू की कार्यशैली को सही ठहरा रहे हैं। हिमाचल की राजनीतिक सियासत इसलिए तेज हो गई है कि वीरभद्र मंगलवार को दिल्ली पहुंच गए हैं। जबकि सुक्खू अपने विधानसभा क्षेत्र नादौन में ही डटे हुए हैं।  


सुक्खू के समर्थन में 21 विधायक
बताया जा रहा है कि जिस दिन वीरभद्र ने चुनाव ना लड़ने का दाव खेलकर हलचल मचाई थी, उसी दिन 21 विधायकों ने सुक्खू की कार्यशैली को सही ठहराया था। हालांकि, इस तरह का दावा इससे पहले भी 18 विधायकों के नाम पर हुआ था पर अबकी बार सुक्खू के समर्थन में 21 विधायक आए हैं। जिन्होंने सुक्खू के बतौर पार्टी अध्यक्ष कामकाज को अच्छा बताते हुए उन्हें पद पर बने रहने का आग्रह पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी व उपाध्यक्ष राहुल गांधी से किया है।


वीरभद्र को मनाएंगे पटेल
वहीं, पार्टी हाईकमान ने अहमद पटेल को वीरभद्र सिंह को समझाने की जिम्मेदारी सौंपी है। हालांकि, वीरभद्र की बुधवार को दिल्ली कोर्ट में पेशी है। वीरभद्र किसी भी हालात में सुक्खू के साथ काम करना नहीं चाहते, जबकि उनके लगातार दबाव के बावजूद पार्टी सुक्खू को हटाना नहीं चाहती। ऐसे में अब पटेल के हस्तक्षेप से मामला कहां तक पहुंचता है, यह देखने वाली बात होगी।  

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!