कांग्रेस का चुनावी घोषणापत्र जारी, किसान-बागवान और कर्मचारियों पर फोकस

Edited By Punjab Kesari, Updated: 01 Nov, 2017 01:34 PM

congress has be released manifesto

हिमाचल प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस पार्टी ने बुधवार को अपना घोषणा पत्र जारी किया। कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय राजीव गांधी भवन में घोषणा पत्र कमेटी के अध्यक्ष कौल सिंह ठाकुर ने जारी किया। इस दौरान राज्य प्रभारी सुशील कुमार...

शिमला (राजीव): हिमाचल प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस पार्टी ने बुधवार को अपना घोषणा पत्र जारी किया। कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय राजीव गांधी भवन में घोषणा पत्र कमेटी के अध्यक्ष कौल सिंह ठाकुर ने जारी किया। इस दौरान राज्य प्रभारी सुशील कुमार शिंदे, सह प्रभारी रंजीता रंजन, मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि रविवार को भाजपा का विजन डॉक्यूमेंट जारी किया गया था। जिसके तीन दिन बाद 1 नवंबर यानी बुधवार को कांग्रेस घोषणा पत्र को संशोधित कर तैयार किया गया है। सूत्रों की मानें तो कौल सिंह ठाकुर घोषणा पत्र पर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के साथ कई बैठकें कर चुके हैं।कांग्रेस ने भाजपा के विजन डॉक्युमेंट का जवाब, विकास होगा उम्मीद से ज्यादा से दिया। घोषणापत्र में कई वर्गो को लुभाने के लिए लोकलुभावन वादे हैं। बेरोजगारों को रोजगार देने पर जोर है। साथ ही किसान-बागवान और कर्मचारियों पर फोकस किया गया। 
PunjabKesari

ये हैं मुद्दे
- किसानों को एक लाख का लोन बिना ब्याज के दिया जाएगा। 
- किसानों को जंगली जानवरों से बचाने के लिए सरकार ने नई स्कीम बनाई। 
- बुजुर्गो के लिए 1300 बुढ़ापा पैंशन। 
- 50 हजार मेधावी छात्रों को मिलेगा फ्री लैपटॉप के साथ 1 जीबी डाटा
- राज्य में पंचायतों को और अधिकार दिए जाएंगे।
- राज्य में सड़क से लेकर पुल के जाल बिछाए जाएंगे।
-  प्रदेश के हर जिले में मिनी स्टेडियम और खेल अकादमी स्थापित की जाएंगी।
- एनसीसी में सी प्रमाणपत्र प्राप्त करने पर छात्रवृत्ति के रूप में हर महीने सरकार एक हजार रुपए की राशि देगी।
- हर पंचायत में जिम और खेल के मैदान बनाकर खेलकूद गतिविधियों को बढ़ाया जाएगा।
- मजदूरों और कर्मचारियों पर सरकार का रहेगा फोकस
- हमारा लक्ष्य सिर्फ विकास करना।
- 2 साल में अनुबंध कर्मी होंगे नियमित।
- 3 साल में मजदूर होंगे नियमित।
- 1 लाख को नौकरी मिलेगी।
- 2003 के बाद के भर्ती कर्मचारी को पुरानी पेंशन बहाल।
- मजदूरों की दिहाड़ी 350 रुपए करने का वादा किया
- एससी छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए छात्रवृति दी जाएगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!