कांग्रेस ने बनाई 5वीं सूची, कई और दिग्गज होंगे पार्टी से बाहर

Edited By Punjab Kesari, Updated: 21 Nov, 2017 05:41 PM

congress created 5th list  many more veteran will be out of party

विधानसभा चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त कई दिग्गज नेताओं को कांग्रेस अब संगठन से बाहर का रास्ता दिखाने की तैयारियों में है।

शिमला: विधानसभा चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त कई दिग्गज नेताओं को कांग्रेस अब संगठन से बाहर का रास्ता दिखाने की तैयारियों में है। बीते एक सप्ताह के दौरान प्रदेश कांग्रेस को आधा दर्जन से अधिक विस क्षेत्रों से पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त लोगों की शिकायतें मिली हैं। यह शिकायतें संबधित विस क्षेत्र से पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी, जिला व ब्लॉक कांग्रेस के माध्यम से मिली हैं। नई मिली शिकायतों में कई वरिष्ठ नेताओं के नाम भी शामिल बताए जा रहे हैं, ऐसे में पार्टी ने भी शिकायतों के आधार पर संबधित कांग्रेसजनों को संगठन से बाहर का रास्ता दिखाने के लिए अपनी सूची तैयार कर दी है। इससे पहले कांग्रेस चार सूचियां जारी कर करीब 52 लोगों को संगठन से बाहर कर चुकी है। 

एक-दो दिनों में जारी होगी सूची 
सूत्रों की मानें तो एक-दो दिनों में 5वीं सूची जारी कर दी जाएगी। इस सूची में कई दिग्गज नेता भी शामिल बताए जा रहे हैं। विशेष है कि कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू पहले ही स्पष्ट कर चुके है कि चाहे कोई कितना भी बड़ा नेता हो, यदि वह पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त पाया जाता है तो उसके खिलाफ नियामानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

इन विस क्षेत्रों से मिली हैं शिकायतें 
विधानसभा चुनाव में पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ काम करने वालों की प्रदेश कांग्रेस को लगातार शिकायतें मिल रहीं है। बीते एक सप्ताह के दौरान पार्टी को आधा दर्जन विस क्षेत्रों से शिकायतें मिली है। इनमें बड़सर, द्रंग, ज्वालामुखी, सुंदरनगर, मनाली, बंजार, आनी, रामपुर सहित अन्य विस क्षेत्र शामिल बताए जा रहे है।

28 को कांग्रेस करेगी चुनावी समीक्षा
भाजपा के बाद कांग्रेस भी अब चुनावी समीक्षा करने जा रहीं है। इसके तहत 28 नवम्बर को कांग्रेस मुख्यालय में बैठक होगी। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारियों के साथ ही जिला व ब्लॉक अध्यक्ष अपनी-अपनी रिपोर्ट पार्टी अध्यक्ष को सौपेगें।

क्या कहते हैं पार्टी के महासचिव
प्रदेश कांग्रेस महासचिव नरेश चौहान ने कहा कि कई विस क्षेत्रों से शिकायतें मिली हंै, जिनके आधार पर संगठन नियामानुसार आगामी कार्रवाई अमल में ला रहा है। पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त लोगों की एक ओर सूची जल्द जारी होगी। पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के साथ ही जिला व ब्लॉक कमेटियों की शिकायतों के आधार पर पार्टी यह कदम उठा रही है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!