कांग्रेस-भाजपा ने डैमेज कंट्रोल के लिए बागियों को दिखाया बाहर का रास्ता

Edited By Punjab Kesari, Updated: 07 Nov, 2017 04:40 PM

congress bjp for the damage control rebels shown to out way

भितरघात व बागियों से निपटने के लिए कांग्रेस व भाजपा तैयारियों में जुट गई हैं। दोनों दलों ने डैमेज कंट्रोल के लिए बागियों को बाहर का रास्ता दिखाया है, साथ ही पार्टी के साथ चलने वालों के साथ नरम रुख को अपनाया है। राज्य में विधानसभा चुनाव 9 नवंबर को...

शिमला: भितरघात व बागियों से निपटने के लिए कांग्रेस व भाजपा तैयारियों में जुट गई हैं। दोनों दलों ने डैमेज कंट्रोल के लिए बागियों को बाहर का रास्ता दिखाया है, साथ ही पार्टी के साथ चलने वालों के साथ नरम रुख को अपनाया है। राज्य में विधानसभा चुनाव 9 नवंबर को होंगे और दोनों दलों के स्टार प्रचार अलग-अलग स्थानों पर चुनावी जनसभाओं और प्रचार के माध्यम से मतदाताओं को रिझाने का प्रयास कर रहे हैं। दोनों दलों के स्टार प्रचारकों की ड्यूटी भी रणनीति के तहत लगाई गई है। इसमें जहां राजनीतिक दलों को अपनी स्थिति कमजोर लगती है और भितरघात के साथ बागियों का खतरा अधिक है, वहां पर स्टार प्रचारक मोर्चा संभाल रहे हैं। भाजपा की तरफ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, रवि शंकर प्रसाद, जगत प्रकाश नड्डा, स्मृति ईरानी, पीयूष गोयल और थावर चंद गहलोत सहित केंद्रीय नेताओं ने मोर्चा संभाला।


कांग्रेस व भाजपा दोनों दमदार बागियों से परेशान
मुख्यमंत्री पद के प्रत्याशी प्रेम कुमार धूमल ने भी अधिकांश स्थानों पर प्रचार के लिए समय निकाला है। कांग्रेस के पक्ष में सोमवार को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने जनसभाओं को संबोधित किया। इसी तरह कांग्रेस में पूर्व केंद्रीय मंत्री रहे आनंद शर्मा, पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह, दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के अलावा कई अन्य नेता प्रचार में जुटे हैं। इसके बावजूद भी कांग्रेस में प्रचार की कमान पूरी तरह से मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के हाथ में रही। यानी कांग्रेस में सबसे अधिक प्रचार का जिम्मा मुख्यमंत्री पर छोड़ दिया गया। कांग्रेस व भाजपा दोनों दमदार बागियों से परेशान हैं। इनमें से कई बागी भले ही चुनाव न जीत पाएं लेकिन वे पार्टी पर भारी पड़ सकते हैं।


पार्टी विरोधियों को बाहर किया: चौहान
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी मीडिया प्रभारी नरेश चौहान का कहना है कि कांग्रेस ने पार्टी विरोधियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। उन्होंने दावा किया कि राज्य में कांग्रेस सत्ता में वापसी कर रही है।


बागियों को मना लिया: धर्माणी
हिमाचल प्रदेश भाजपा मीडिया प्रभारी महेंद्र धर्माणी का कहना है कि अधिकांश बागियों को मना लिया गया है। प्रदेश में भाजपा भारी बहुमत के साथ अपनी सरकार बनाने जा रही है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!