CM वीरभद्र 15,748 महिलाओं को देंगे बड़ा तोहफा, पढ़ें पूरी खबर

Edited By Punjab Kesari, Updated: 08 Jun, 2017 10:28 AM

cm virbhadra 15 748 to women will give big gift read full news

सोलन में महिलाओं को मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह तोहफा देने जा रहे हैं।

सोलन: सोलन में महिलाओं को मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह तोहफा देने जा रहे हैं। वह वीरवार को ठोडो मैदान से प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का शुभारंभ करेंगे। इस योजना के पहले चरण में बी.पी.एल. परिवारों की 15,748 महिलाओं को मुफ्त गैस कनैक्शन मिलेंगे। बताया जाता है कि राज्य में बी.पी.एल. परिवारों की संख्या करीब 3.12 लाख है। इनमें से केवल उन्हीं बी.पी.एल. परिवारों को योजना का लाभ मिलेगा, जिनके घरों में गैस कनैक्शन नहीं है। प्रदेश में अभी तक 15, 748 परिवारों ने ही संबंधित गैस एजैंसियों में के.वाई.सी. (नो योर क्लाइंट) आवेदन किया है।  


महिला के नाम पर ही मिलेगा गैस कनैक्शन
इस अवसर पर केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जे.पी. नड्डा और केन्द्रीय तेल एवं प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेन्द्र प्रधान भी उपस्थित होंगे। खास बात यह है कि इस योजना में केवल वयस्क महिला के नाम पर ही गैस कनैक्शन मिलेगा। इसके लिए लाभार्थी को न तो सिक्योरिटी और न ही गैस कनैक्शन की फीस देनी होगी। योजना के तहत चूल्हा खरीदने के लिए ई.एम.आई. का भी प्रावधान किया गया है। गरीब परिवार एजैंसियों से किस्तों पर चूल्हा खरीद सकते हैं। आईओ.सी. के वरिष्ठ प्रबंधक विजय सुंदरयाल ने बताया कि वर्तमान में प्रदेश में बी.पी.एल. परिवारों की 15,748 महिलाओं को इसका लाभ मिलेगा।


बी.पी.एल. परिवारों का जिलावार ब्यौरा 
जिला    परिवार की संख्या 
बिलासपुर    1,531
चंबा    1,096 
हमीरपुर    589 
कांगड़ा    3,833 
किन्नौर    2
कुल्लू    6,77
लाहौल-स्पीति    2
मंडी    3,245
शिमला    692
सिरमौर    634
सोलन    1,482 
ऊना    1,165
कुल    15,748 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!