BJP के ‘माफिया राज हटाओ अभियान’ पर बोले CM, रैलियां वो होती हैं जिसमें हजारों लोग आएं

Edited By Updated: 18 Mar, 2017 10:57 PM

cm speaking on bjp  s campaign rallies are those where thousands people come

भाजपा के माफिया राज हटाओ, प्रदेश बचाओ अभियान पर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह भड़क उठे हंै।

शिमला: भाजपा के माफिया राज हटाओ, प्रदेश बचाओ अभियान पर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह भड़क उठे हंै। उन्होंने कहा कि रैलियां वो होती हैं जिसमें हजारों लोग आएं जबकि भाजपा की रैली में 200 से 400 लोग ही शामिल होते हैं। मुख्यमंत्री शनिवार को शिमला में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि विपक्ष में बैठी भाजपा के पास सरकार के खिलाफ कहने को कुछ भी नहीं है, ऐसे में सरकार के खिलाफ भ्रष्टाचार का शोर मचाने के प्रयास किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि भाजपा डंडा चलाने की कोशिश करेगी तो जवाब भी उसी तरह से दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि विपक्ष को गलतफहमी में नहीं रहना चाहिए कि सरकार कोई कदम नहीं उठाएगी।

ई.वी.एम. मशीनों में लगने वाली चिप पर शक
उन्होंने कहा कि लोगों को भ्रमित करने के लिए भ्रष्टाचार का मुद्दा बनाया जा रहा है जबकि हम पारर्दिशता और शालीनता में विश्वास रखते हैं। मुख्यमंत्री ने ई.वी.एम. मशीनों में लगने वाली चिप की विश्वसनीयता पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह देखना होगा कि ई.वी.एम. मशीनों में लगने वाली चिप में कोई गड़बड़ी तो नहीं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश में एक तरफ जीत के बाद ई.वी.एम. चिप की विश्वसनीयता पर शक जाहिर किया गया है। 

भाजपा के गढ़ को भेदेगी कांग्रेस
मुख्यमंत्री ने एक सवाल के जवाब में कहा कि कांग्रेस भाजपा के भोरंज गढ़ को उपचुनाव में भेदते हुए पार्टी प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करेगी। उन्होंने कहा कि सरकार विकास के नाम पर जनता के बीच जाएगी और उक्त सीट को जीतने के लिए पूरी ताकत लगाएगी। 

सी.एम. दिल्ली रवाना
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह शनिवार को नई दिल्ली के लिए रवाना हो गए। रविवार को मुख्यमंत्री पार्टी की हिमाचल प्रभारी अंबिका सोनी से मुलाकात करेंगे। इस दौरान दोनों नेता भोरंज उपचुनाव को लेकर पार्टी प्रत्याशी के नामों पर चर्चा करेंगे। नई दिल्ली से लौटने के बाद मुख्यमंत्री का 20 मार्च को गगरेट व धर्मशाला जाने का कार्यक्रम है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!