Edited By Updated: 21 Mar, 2017 10:15 AM
भोरंज में कांग्रेस कैंडीडेट बदले जाने के सवाल पर मुख्यमंत्ररी वीरभद्र सिंह ने कहा है कि....
ऊना (सुरेन्द्र): भोरंज में कांग्रेस कैंडीडेट बदले जाने के सवाल पर मुख्यमंत्ररी वीरभद्र सिंह ने कहा है कि टिकट बदलने की उन्हें जानकारी नहीं है। यह बात वीरभद्र सिंह ने गगरेट विधानसभा क्षेत्र के दौरे के दौरान कही। सीएम ने कहा कि पार्टी ने जिसे भी प्रत्याशी बनाया है उसके लिए चुनाव प्रचार किया जाएगा। वहीं उन्होंने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि उनके पास बोलने के लिए कुछ नहीं है इसलिए बिना बजह के आरोप लगाकर जनता को गुमराह किया जा रहा है।
खुद माफिया राज को बढ़ावा देने वाले लगा रहे ऐसे आरोप
भाजपा द्वारा 'माफिया हटाओ हिमाचल बचाओ' अभियान पर पलटवार करते हुए वीरभद्र ने कहा कि खुद माफिया राज को बढ़ावा देने वाले ऐसे आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार बेरोजगारों को कौशल विकास भत्ता और बेरोजगारी भत्ते के साथ-साथ रोजगार भी उपलब्ध करवा रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही अध्यापकों की बैच बॉइज भर्तियां भी की जाएगी।