CM वीरभद्र का मास्टर स्ट्रोक, धर्मशाला बनेगी शीतकालीन राजधानी

Edited By Updated: 19 Jan, 2017 09:35 AM

virbhadra singh announcement dharamshala will become winter capital

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने चुनावी साल में राजनीति का मास्टर स्ट्रोक खेलते हुए धर्मशाला को प्रदेश की शीतकालीन राजधानी बनाने का ऐलान किया है।

धर्मशाला: मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने चुनावी साल में राजनीति का मास्टर स्ट्रोक खेलते हुए धर्मशाला को प्रदेश की शीतकालीन राजधानी बनाने का ऐलान किया है। यह बात बुधवार को मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने पत्रकारों के साथ अनौपचारिक वार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि धर्मशाला को हिमाचल की दूसरी राजधानी बनाने की अधिकारिक घोषणा जल्द की जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार विचार कर रही है कि हिमाचल की शीतकालीन राजधानी के रूप में धर्मशाला की अधिकारिक घोषणा कर दी जाए। उन्होंने कहा कि धर्मशाला में पहले ही विधानसभा लगती है, जिसकी शुरूआत कांग्रेस सरकार ने ही की थी और धर्मशाला को दूसरी राजधानी बनाने की घोषणा भी कांग्रेस सरकार ही करेगी। इससे पूर्व धर्मशाला को अघोषित राजधानी के रूप में जाना जाता था। धर्मशाला को दूसरी राजधानी घोषित करने के बाद सरकार भी अधिक से अधिक समय यहां रुक सकती है। 

चेहरा नहीं, विकास देखती है जनता
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश के आगामी चुनावों में कांगे्रस रिपीट करेगी तथा प्रदेश की जनता कांगे्रस के कार्यकाल में हुए अथक विकास को देखकर कांग्रेस को वोट देगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि मेरा हिमाचल की जनता के साथ करीबी रिश्ता है और हिमाचल की जनता ने 6 बार मुझ पर भरोसा जताकर मुख्यमंत्री बनाया है। उन्होंने कहा कि 6 बार मुख्यमंत्री बनाकर कांग्रेस की सरकार को सत्ता में लाकर जनता ने एक रिकार्ड कायम किया है। उन्होंने कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि इस बार भी हिमाचल में कांग्रेस की ही सरकार बनेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल चुनावों में जनता चेहरा नहीं, विकास देखती है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!