Edited By Punjab Kesari, Updated: 25 Feb, 2018 03:55 PM
सोलन में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के कार्यक्रम में कई लोगों की जेबें कट गई। इस घटना को अंजाम भीड़ में मौजूद शरारती तत्वों ने दिया। उन्होंने कई लोगों को अपना शिकार बनाया।
सोलन (नरेश): सोलन में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के कार्यक्रम में कई लोगों की जेबें कट गई। इस घटना को अंजाम भीड़ में मौजूद शरारती तत्वों ने दिया। उन्होंने कई लोगों को अपना शिकार बनाया।
इस घटना से पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। जब लोगों को इस घटना का पता चला तो उनके होश उड़ गए। एक व्यक्ति को 26 हजार का चूना लग गया और वहीं एक व्यक्ति के दुकान के 5 हजार रुपए पर हाथ साफ हो गया। वह तो खबर के पता लगने पर रोना शुरू हो गया। इसके अलावा भी कई और लोगो के जेबों पर हाथ साफ हुआ है।