Edited By Punjab Kesari, Updated: 21 Jan, 2018 03:24 PM
सीएम जयराम ठाकुर फरवरी महीने में ऊना के पांचों विधानसभा क्षेत्रों का दौरा करके जिला में विकास कार्यों को आगे बढ़ाएंगे। यह बात भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने ऊना में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कही।
ऊना (अमित): सीएम जयराम ठाकुर फरवरी महीने में ऊना के पांचों विधानसभा क्षेत्रों का दौरा करके जिला में विकास कार्यों को आगे बढ़ाएंगे। यह बात भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने ऊना में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कही।
सत्ती ने कहा कि अधिकारियों के साथ बैठकें करके जिला में होने वाली विकासात्मक योजनाओं का खाखा तैयार किया जा रहा है, ताकि सीएम के ऊना दौरे के दौरान इन योजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास करवाएं जाएं। सत्ती ने कहा कि कांग्रेस के 5 साल के कार्यकाल में ऊना के विकास को ग्रहण लग गया था, जिसे अब खत्म करके विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा।