मुख्यमंत्री जयराम ने सुलह विधानसभा क्षेत्र को दी करोड़ों की सौगात

Edited By Punjab Kesari, Updated: 02 Feb, 2018 01:43 AM

cm jairam gave gift of crores to sulah constituency

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सुलह विधानसभा क्षेत्र के भवारना में जनसभा को संबोधित करते हुए उप तहसील थुरल को तहसील में स्तरोन्नत करने की घोषणा की।

पालमपुर: मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सुलह विधानसभा क्षेत्र के भवारना में जनसभा को संबोधित करते हुए उप तहसील थुरल को तहसील में स्तरोन्नत करने की घोषणा की। उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवारना को 50 बिस्तरों वाले नागरिक अस्पताल में स्तरोन्नत करने, पशु औषधालय सुलह को पशु अस्पताल में स्तरोन्नत करने तथा भवारना में लोक निर्माण विभाग का मंडल कार्यालय खोलने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने गुरु रविदास मन्दिर भदरोल में सराय के निर्माण के लिए 10 लाख रुपए तथा पालमपुर से शिमला के लिए वाया सुजानपुर सुपरफास्ट बस सेवा आरम्भ करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने राजकीय डिग्री कॉलेज थुरल के लिए 5 करोड़ रुपए, सुलह खंड के भेडू महादेव के साथ लम्बागांव खंड की 8 पंचायतों को जोडऩे की घोषणा की। उन्होंने परौर, देहरा, लोहरा, पुढ़बा मार्ग को मुख्य जिला मार्ग बनाने तथा क्षेत्र में 5 हैंडपम्प स्थापित करने की घोषणा की। 

पालमपुर से बद्दी के लिए चलेगी सुपरफास्ट बस 
मुख्यमंत्री ने पालमपुर से बद्दी के लिए वाया सुलह ककडैं होते हुए सुपरफास्ट बस सेवा आरम्भ करने की भी घोषणा की। मुख्यमंत्री ने 2.05 करोड़ रुपए की लागत से सुलह विधानसभा क्षेत्र के मैंझा से अप्पर मैंझा सड़क के स्तरोन्नयन की आधारशिला रखी। उन्होंने सुलह विधानसभा क्षेत्र में 1.82 करोड़ रुपए लागत से भाडल देवी से कथियाड़ा तक सड़क के स्तरोन्नयन की आधारशिला रखी। उन्होंने 1.30 लाख रुपए की लागत से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भवारना के विज्ञान खंड के अतिरिक्त भवन की आधारशिला भी रखी। 

पेयजल आपूर्ति योजना के सुधारीकरण की रखी आधारशिला
मुख्यमंत्री ने इसके पश्चात 3.83 करोड़ रुपए की लागत से झरेट-रंझू-परौर-खड़ौठ, मूंडी-समन-फगेड़-सवराणु-खड्डूल-धरोह गढ़ पेयजल आपूर्ति योजना के सुधारीकरण की आधारशिला भी रखी। इससे 59 बस्तियों के लगभग 23 हजार की आबादी लाभान्वित होगी। उन्होंने 1.35 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित होने वाली उठाऊ सिंचाई आपूर्ति योजना कुरल तथा कमांद क्षेत्र के विकास के लिए 165 हैक्टेयर भूमि को पुन: कृषि योग्य बनाने की भी आधारशिला रखी। इस योजना से क्षेत्र के 6 गांव के लोग लाभान्वित होंगे।

स्वास्थ्य मंत्री ने भेंट किया 2.10 लाख रुपए का चैक 
 स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार ने मुख्यमंत्री को राहत कोष के लिए 2.10 लाख रुपए का चैक भेंट किया। भाजपा सुलह खंड ने भी 11 हजार रुपए की राशि भेंट की। खंड विकास समिति भेडू महादेव के सदस्यों ने भी 11 हजार रुपए का चैक भेंट किया। जे.बी.टी. संघ के प्रधान ने भी 50 हजार रुपए का चैक भेंट किया। इसी प्रकार नागरिक अस्पताल पालमपुर के कर्मचारियों ने भी 51 हजार रुपए की राशि भेंट की। इसके अतिरिक्त अन्य लोगों ने भी मुख्यमंत्री राहत कोष में योगदान दिया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!