Edited By Punjab Kesari, Updated: 11 Aug, 2017 11:36 AM
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने सत्ता में आते ही भ्रष्टाचार में लिप्त परिवार को बचाने में 5 ...
सुंदरनगर : मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने सत्ता में आते ही भ्रष्टाचार में लिप्त परिवार को बचाने में 5 साल निकाल दिए और अंतिम दौर में सरकार ने हिमाचल में जंगलराज बना दिया है। भाजपा के मंडी संसदीय क्षेत्र के पालक व पूर्व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष जयराम ठाकुर ने पत्रकार वार्ता में कहा कि धर्मशाला में प्रदर्शन कर रहे लोगों पर लाठियां बरसाने के बाद सरकार का मुकर जाना हैरानीजनक है। उन्होंने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पर दिए मुख्यमंत्री के बयान पर कड़ा एतराज जताते हुए कहा कि 6 बार सी.एम. रह चुके और 7वीं बार सी.एम. बनने का सपना पाले वीरभद्र सिंह इतना बौखला गए हैं कि वे अपने अनुभव से परे हटकर आए दिन ऐसे बयान देते हैं जिससे अशांति फैल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस प्रदेश में अफरा-तफरी का माहौल बनाकर असली विषय से जनता का ध्यान बांट रही है।