पहाड़ों को क्रिसमस का तोहफा, नए साल पर भी इस नजारे का पूरा आनंद उठा सकेंगे पर्यटक

Edited By Punjab Kesari, Updated: 15 Dec, 2017 03:10 PM

christmas gift to the mountains

क्रिसमस का पर्व पहाड़ों को सफेद चादर का तोहफा दे गया है। प्रदेश भर में हुई बारिश से पहाड़ों को बर्फ की सफेद चादर ओढ़ा दी है। इसके अतिरिक्त बर्फबारी की शुरूआत होने से मैक्लोडगंज में इस बार व्हाइट क्रिसमस की उम्मीद जगी है।

धर्मशाला: क्रिसमस का पर्व पहाड़ों को सफेद चादर का तोहफा दे गया है। प्रदेश भर में हुई बारिश से पहाड़ों को बर्फ की सफेद चादर ओढ़ा दी है। इसके अतिरिक्त बर्फबारी की शुरूआत होने से मैक्लोडगंज में इस बार व्हाइट क्रिसमस की उम्मीद जगी है। साथ ही नए साल के मौके पर भी इस बार बर्फबारी का आनंद पर्यटक ले पाएंगे, ऐसा पर्यटन व्यवसायियों का मानना है। पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों का कहना है कि इस बार पूरी उम्मीद है कि क्रिसमस-डे व नए साल पर यहां पर बर्फबारी होगी और पर्यटक यहां प्रकृति के इस नजारे का पूरा आनंद उठाएंगे। 


क्रिसमस को लेकर होटलों में बुकिंग शुरू
पर्यटन नगरी मैक्लोडगंज में क्रिसमस के लिए अग्रिम बुकिंग शुरू हो चुकी है। होटल एसोसिएशन की मानें तो क्रिसमस-डे के लिए मैक्लोडगंज के होटलों में 50 प्रतिशत बुकिंग हो चुकी है। होटल एंड रैस्टोरैंट अप्पर धर्मशाला के प्रैजीडैंट अश्वनी बांबा ने बताया कि बारिश व बर्फबारी होने से पहले मैक्लोडगंज के सभी होटलों में लगभग 15 से 20 फीसदी ऑक्यूपेंसी चल रही है, जिसके चलते मैक्लोडगंज सूना-सूना सा था लेकिन अब धौलाधार की पहाडिय़ों पर गिरी बर्फ के कारण पर्यटकों ने मैक्लोडगंज की तरफ अपना रुख करना शुरू कर दिया है। 


खाने में परोसी जाएगी कांगड़ी धाम 
क्रिसमस-डे के लिए होटल एसोसिएशन पूरी तरह से तैयार हो गई है। बाहरी राज्यों से मैक्लोडगंज आने वाले पर्यटक कांगड़ी धाम का भी लुप्त उठा पाएंगे। होटल मालिकों द्वारा पर्यटकों को क्रिसमस-डे के दिन कांगड़ी धाम परोसी जाएगी, जिसमें कांगड़ी मदरा और खट्टा विशेष रहेगा। इसके अतिरिक्त पर्यटकों को नाचने और गाने के लिए डी.जे. की भी पूरी व्यवस्था मैक्लोडगंज के होटलों में होगी। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!