मुख्यमंत्री का शीतकालीन दौरा, धीरा में SDM Office की घोषणा

Edited By Updated: 18 Jan, 2017 12:13 AM

chief minister  s winter visit  sdm office announced in dheera

विधानसभा क्षेत्र की पूरी भौगोलिक परिस्थिति से वाकिफ  हूं क्योंकि अपने मुख्यमंत्री के कार्यकाल में यहां से 2 उपचुनाव लड़वाए हैं।

सुलह: विधानसभा क्षेत्र की पूरी भौगोलिक परिस्थिति से वाकिफ  हूं क्योंकि अपने मुख्यमंत्री के कार्यकाल में यहां से 2 उपचुनाव लड़वाए हैं। ये उद्गार मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने धीरा में जनसभा को संबोधित करते हुए चंगर इलाके के लिए धीरा में उपमंडल कार्यालय नागरिक खोलने की चिर प्रतीक्षित मांग को पूरी करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने चंगर क्षेत्र की जनता को राजस्व संबंधी सुविधाएं घर-द्वार पर उपलब्ध करवाने के लिए धीरा में एस.डी.एम. कार्यालय खोलने की घोषणा की। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने सुलह विस क्षेत्र के भट्टू  व रझूं पंचायतों में पशु चिकित्सालय व दरंग में प्राइमरी हैल्थ सैंटर बनाने की घोषणा की। सुलह में आई.पी.एच. सब डिवीजन खोलने की मांग पर वीरभद्र सिंह ने इस पर विचार करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि यदि सब डिवीजन बनाने के लिए सभी नियम पूरे हुए तो सुलह में इसे जल्द शुरू किया जाएगा।

सुलह विधानसभा क्षेत्र को करोड़ों की सौगात
जिला कांगड़ा के शीतकालीन प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने 17 जनवरी को सुलह विधानसभा क्षेत्र में 29 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित विभिन्न परियोजनाओं केशिलान्यास और उद्घाटन किए। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का यह दौरा सुलहवासियों के लिए कई सौगातें लेकर आया है। इस अवसर पर जयसिंहपुर के विधायक यादविंद्र गोमा, ज्वालामुखी के विधायक संजय रत्न, के.सी.सी. बैंक के डायरैक्टर जगदीश सिपहिया, वन निगम उपाध्यक्ष केवल सिंह पठानिया, ब्लाककांग्रेस अध्यक्ष अरुण राणा, मनभरी देवी, सविता भटेडिय़ा, के.एल. मेहता, कश्मीर सिंह पटियाल और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।

ये उद्घाटन व शिलान्यास किए
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने 2 करोड़ 24 लाख रुपए से बनी भाडल देवी कथियाड़ा सड़क व पुल का उद्घाटन किया। इसके बाद राणा मान चंद मैमोरियल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुलह में 80 लाख रुपए की लागत से बने साइंस ब्लाक बच्चों को समर्पित किया। डिग्री कालेज नौरा में 5 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले साइंस ब्लाक का शिलान्यास किया, इसके बाद धीरा में 4 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के भवन की आधारशिला रखी। बिजली विभाग द्वारा 3 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित 33 के.वी. सब स्टेशन दरंग लोगों को समर्पित किया। इसके बाद धोरण गांव में 75 लाख रुपए की लागत से गलु-घनैटा-बाबा किरपा सड़क पर ताहल खड्ड पर बने पुल का उद्घाटन किया। सी.पी.एस. जगजीवन पाल की उपस्थिति में 4 करोड़ 28 लाख रुपए से सिंचाई के लिए कथूल कूहल के संवद्र्धन का शिलान्यास किया। इसके बाद 7 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित झरेठ-रझूं व क्यारवां उठाऊ पेयजल योजना लोगों को समर्पित की। 70 लाख रुपए की लागत से बनने वाले राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रझंू के साइंस ब्लाक की आधारशिला रखी। इसके बाद रझूं में 13 लाख रुपए की लागत से बने पशुपालन डिस्पैंसरी के भवन का उद्घाटन किया।

एच.पी.सी.ए. से लीज नहीं की रद्द
नूरपुर में एच.पी.सी.ए. से लीज रद्द करके मैदान को किसी और संस्था को दिए जाने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसा नहीं है। जब से उनको लीज पर मैदान दिया गया है तबसे उसमें किसी प्रकार का कोई सुधार नहीं हो सका तथा एक संस्था द्वारा उसके सुधार की बात कही गई तो उसके सुधार के लिए इस संस्था को इस मैदान को दिया गया है। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि उनके प्रथम प्रवास के दौरान सैकड़ों करोड़ों स्कीमों के उद्घाटन शिलान्यास हुए तथा इस दौरान कई घोषणाएं भी हुई उन्होंने कहा कि हिमाचल के लोग भोले-भाले हैं तथा उनकी पार्टी का एक मात्र उद्देश्य विकास और सिर्फ  विकास ही है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!