Edited By Punjab Kesari, Updated: 28 Jan, 2018 03:18 PM
चंबा-पुखरी मार्ग पर एक दर्दनाक कार हादसा हो गया। हादसे में एक महिला की मौत हो गई जबकि उसका पति व बच्चा घायल बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार मृतक महिला अपने पति और बच्चे के साथ कियानी स्थित अपने घर जा रही थी।
चंबा (विनोद): चंबा-पुखरी मार्ग पर एक दर्दनाक कार हादसा हो गया। हादसे में एक महिला की मौत हो गई जबकि उसका पति व बच्चा घायल बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार मृतक महिला अपने पति और बच्चे के साथ कियानी स्थित अपने घर जा रही थी। दुर्घटना के समय महिला गाड़ी चला रही थी। जब वह रायपुरा के पास फोलगत नामक स्थान पर पहुंची तो गाड़ी पर से उसने नियंत्रण खो दिया जिसके चलते काली माता मंदिर के पास गाड़ी सड़क से नीचे खाई में जा गिरी।
घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल चंबा लाया गया है। सूचना मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और इसके कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है। प्रशासन की ओर से प्रभावित परिवार को 10,000 फौरी राहत के तौर पर दिए गए हैं। उधर, पुलिस को मृतक महिला के पति ने दुर्घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि वह जब किसी अन्य गाड़ी को पास दे रहा था तो उस समय गाड़ी सड़क से नीचे खाई में जा गिरी। उसने बताया कि उक्त महिला भी सुरक्षित थी लेकिन जैसे ही वह बाहर निकली तो उसके ऊपर गाड़ी गिर गई। जिसके चलते उसकी मौत हो गई।