Edited By Punjab Kesari, Updated: 29 Jul, 2017 12:25 PM
चंबा के अंदवास गांव में भूस्खलन से गांव को खतरा पैदा हो गया है।
चंबा: चंबा के अंदवास गांव में भूस्खलन से गांव को खतरा पैदा हो गया है। यहां लोगों के 20 घर भूस्खलन की चपेट में आ सकते हैं, जिससे लोग खौफ के साए में जीने को मजबूर हो गए हैं। बताया जाता है कि शुक्रवार को एक घर भूस्खलन की चपेट में आने से गिर चुका है। पिछले दो-तीन दिनों से यहां बारिश हो रही है, जिसके चलते गांव में भूस्खलन जारी है। हालांकि प्राशासन ने लोगों को इस गांव से दूर रहने की हिदायत भी दी है, लेकिन सबसे बड़ा सवाल है कि लोग जाएं भी तो कहां? अब लोग सरकार और प्रशासन से मदद की गुहार लगा रहे है कि उन्हें कहीं सुरक्षित जगह पर भेजा जाए। बच्चे स्कूल जाने से भी डर रहे हैं।