चम्बा जनपद को आस, CM जय‘राम’ राज में मिल सकता है ये ओहदा

Edited By Punjab Kesari, Updated: 28 Dec, 2017 09:41 PM

chamba district to hopeful  can get this status in kindom fo cm jairam

हिमाचल के सी.एम. जयराम ठाकुर की कैबिनेट में 3 मंत्री पद प्राप्त कर चुका कांगड़ा-चम्बा संसदीय क्षेत्र अब विधानसभा उपाध्यक्ष की भी कुर्सी संभाल सकता है।

पालमपुर/चम्बा: हिमाचल के सी.एम. जयराम ठाकुर की कैबिनेट में 3 मंत्री पद प्राप्त कर चुका कांगड़ा-चम्बा संसदीय क्षेत्र अब विधानसभा उपाध्यक्ष की भी कुर्सी संभाल सकता है। बताया जा रहा है कि इस संबंध में अंतिम निर्णय शीघ्र ही लिया जाएगा। कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के चम्बा जनपद के एक विधानसभा क्षेत्र से नवनिवार्चित विधायक को विधानसभा उपाध्यक्ष बनाए जाना लगभग तय माना जा रहा है।

विपिन परमार, किशन कपूर व सरवीण चौधरी को मिला है कैबिनेट रैंक
कांगड़ा-चम्बा संसदीय क्षेत्र पहले ही 3 मंत्री पद प्राप्त कर चुका है इनमें विपिन सिंह परमार, किशन कपूर तथा सरवीण चौधरी को कैबिनेट रैंक प्राप्त हुआ है, यद्यपि रमेश धवाला भी इस दौड़ में थे परंतु निरंतर चुनाव जीतने तथा ओ.बी.सी. कोटे से मंत्री बनी सरवीण चौधरी को महिला होने का अतिरिक्त लाभ मिला बताया जा रहा है। रमेश चंद धवाला के नाम को लेकर सांसद एवं दिग्गज भाजपा नेता शांता कुमार ने लॉबिंग भी की परंतु इस रेस में रमेश धवाला पिछड़ गए। रमेश धवाला पूर्व भाजपा सरकार में कैबिनेट रैंक प्राप्त कर चुके हैं, वही 1998 में प्रदेश में भाजपा सरकार बनाने में उन्होंने निर्दलीय विधायक के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की थी। 

कांगड़ा जनपद में ओ.बी.सी. वोट बैंक का बड़ा जनाधार
कांगड़ा जनपद में ओ.बी.सी. वोट बैंक का बड़ा जनाधार है, वहीं धर्मशाला से किशन कपूर को वरिष्ठता के साथ-साथ गद्दी जनजाति से होने का लाभ प्राप्त हुआ। कांगड़ा-चम्बा संसदीय क्षेत्र में ओ.बी.सी. वर्ग के साथ गद्दी समुदाय का भी बड़ा वोट बैंक है, ऐसे में प्रदेश मंत्रिमंडल में इन दोनों दृष्टिकोणों को भी सामने रखते हुए मंत्री पद आबंटित हुए। वर्ष 2019 में एक बार फिर लोकसभा चुनाव प्रस्तावित हैं, ऐसे में चम्बा जनपद से विधानसभा उपाध्यक्ष का पद देकर भाजपा कांगड़ा-चम्बा संसदीय क्षेत्र को पूरी तरह से सुरक्षित बना सकती है। 

विधानसभा उपाध्यक्ष पद दिलाने को प्रयासरत हैं शांता
सूत्रों की मानें तो विपिन परमार तथा किशन कपूर को मंत्री पद दिलवाने में सफल रहे सांसद शांता कुमार अब चम्बा जनपद से विधानसभा उपाध्यक्ष का पद दिलाने के लिए प्रयासरत हैं। यद्यपि इस संबंध में सांसद शांता कुमार ने कुछ भी कहने से इंकार किया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!