केंद्रीय मंत्री साध्वी ने हिमाचल में सत्ता परिवर्तन को लेकर दिया बड़ा बयान

Edited By Punjab Kesari, Updated: 23 Sep, 2017 08:22 PM

central minister sadhvi gave big statement about the change in himachal

बिझड़ी के ताल स्टेडियम में आयोजित भाजपा महिला सम्मेलन के दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि इस बार....

बिझड़ी: बिझड़ी के ताल स्टेडियम में आयोजित भाजपा महिला सम्मेलन के दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि इस बार प्रदेश में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के नेतृत्व फिर से परिवर्तन होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि आने वाले विधानसभा चुनावों में प्रदेश में बनने वाली भाजपा सरकार के समर्थन में बढ़-चढ़कर प्रचार-प्रसार के कार्य में आज से ही डट जाएं ताकि प्रदेश में पूर्ण बहुमत से भाजपा की सरकार बन सके। उन्होंने उपस्थित महिलाओं से अपील करते हुए कहा कि महिला शक्ति किसी भी सरकार को बदलने में पुरुषों से ज्यादा सक्षम होती है। उन्होंने महिलाओं से अपने वोट के साथ-साथ अपने पति, बेटा व अन्य को भाजपा के पक्ष में भारी संख्या में मतदान करने की भी जोरदार अपील की।

आई.जी. जेल में, मुख्यमंत्री बेल पर 
इस दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार पर जमकर निशाने साधे। उन्होंने कहा कि प्रदेश पुलिस के आई.जी. जेल में हैं तथा मुख्यमंत्री बेल पर हैं। इससे प्रतीत होता है कि हिमाचल प्रदेश में कानून व्यवस्था चरमरा गई है। गुडिय़ा प्रकरण पर उन्होंने सांसद अनुराग ठाकुर की पीठ थपथपाते हुए कहा कि जब सांसद ने इस मुद्दे को लोक सभा पटल पर उठाया तभी प्रदेश सरकार गहरी नींद से जागी वरना सारे मामले को रफा-दफा कर दिया जाता। उन्होंने कहा कि जिनके कंधों पर कानून की जिम्मेदारी होती है आज वे जेल में हैं, सरेआम कानून की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। 

बेल वाले मुख्यमंत्री होंगे सलाखों के पीछे
प्रदेश में अगर भाजपा सरकार बनती है तो जो मुख्यमंत्री बेल पर हैं, सलाखों के पीछे होंगे।  उन्होंने कहा कि आज प्रदेश का विकास राजनीति की भेंट चढ़ गया है। उन्होंने मोदी सरकार की नीतियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि केंद्र सरकार को बने हुए 3 साल हो चुके हैं, किसी भी केंद्रीय मंत्री पर किसी प्रकार का भ्रष्टाचार का आरोप नहीं है जोकि मोदी सरकार की एक बहुत ही बड़ी उपलब्धि रही है। 

बड़सर से बलदेव होंगे भाजपा के विधायक : अनुराग
सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार बनेगी तथा बड़सर से बलदेव शर्मा ही भाजपा के विधायक होंगे। उन्होंने कांग्रेस सरकार को कोसते हुए कहा कि आज प्रदेश में विकास शून्य है, सड़कों की हालत खस्ता है इसलिए आने वाले विधानसभा चुनावों में भाजपा के पक्ष में वोट डालने का आह्वान किया।

ये रहे कार्यक्रम में मौजूद
इससे पूर्व प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष इंदु गोस्वामी, पूर्व विधायक बलदेव शर्मा, कमला बन्याल अध्यक्षा महिला मोर्चा बड़सर मंडल आदि ने भी अपने विचारों से महिलाओं को अवगत करवाया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष कमल नयन शर्मा, मंडल अध्यक्ष कुलदीप ठाकुर, उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह, जिला परिषद सदस्य राजेश सहगल, उपप्रधान दलजीत सिंह राणा, बी.डी.सी. अध्यक्षा अंजू कुमारी, उपाध्यक्ष पवन जगोता, रवि कुमार व भाजयुमो मीडिया प्रभारी संजीव कुमार इत्यादि उपस्थित रहे। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!