Edited By Punjab Kesari, Updated: 26 Jan, 2018 12:41 PM
ऊना मुख्यालय पर जिलास्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें खाद्य आपूर्ति व उपभोक्ता मामलों के मंत्री किशन कपूर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। मुख्यातिथि किशन कपूर ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर सलामी ली। मुख्यातिथि ने राष्ट्र्रीय ध्वज फहराने...
ऊना(अमित): ऊना मुख्यालय पर जिलास्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें खाद्य आपूर्ति व उपभोक्ता मामलों के मंत्री किशन कपूर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। मुख्यातिथि किशन कपूर ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर सलामी ली। मुख्यातिथि ने राष्ट्र्रीय ध्वज फहराने के बाद परेड का निरीक्षण किया। इतना ही नहीं उन्होंने जिला पुलिस, पुरुष होमगार्ड, महिला होमगार्ड, एनसीसी कैडेट्स, स्काऊट एंड गाईड व होमगार्ड के बैंड दस्ते ने कदम ताल करते हुए मार्च पास्ट किया। वहीं बिभिन्न विभागों द्वारा चलाए गए विकासात्मक कार्यों को दर्शाती झांकियां भी प्रदर्शित की गई।
मंत्री ने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी
इस अवसर पर विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। जिसमें पहाड़ी नाटी, गिद्दा, भांगड़ा व देश भक्ति के गीतों ने खूब समां बांधा। खाद्य आपूर्ति मंत्री ने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी तथा प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से जनता को अवगत करवाया।