सरकारी रिकार्ड से छेड़छाड़ पर BJP MLA के खिलाफ केस दर्ज

Edited By Punjab Kesari, Updated: 11 Jan, 2018 11:32 PM

case against bjp mla on tampered with official record

भाजपा विधायक जीत राम कटवाल के खिलाफ छोटा शिमला थाने में टैंपरिंग का मामला दर्ज किया गया है।

शिमला: भाजपा विधायक जीत राम कटवाल के खिलाफ छोटा शिमला थाने में टैंपरिंग का मामला दर्ज किया गया है। यह मामला आई.पी.सी. की धारा 465, 466 व 469 के तहत दर्ज किया गया है। भाजपा विधायक पर प्रशासनिक अधिकारी के पद पर रहते हुए आर.टी.आई. दस्तावेजों के साथ टैंपरिंग करने के आरोप लगे हैं। पुलिस ने उनके खिलाफ यह मामला अदालत के आदेश पर दर्ज किया है। 

वर्ष 2015 का है मामला
भाजपा विधायक पर प्रताप सिंह वर्मा ने आरोप लगाए हैं कि जब वह वर्ष 2015 में सेवानिवृत्ति के बाद महिला बाल विकास विभाग में आऊटसोर्स आधार पर तैनात थे और उनको वर्ष 2016 में जब एक्सटैंशन मिली तो उस समय मौजूदा विधायक इसी विभाग में सेवाएं दे रहे थे। उन्होंने उस दौरान अपने पद की एक्सटैंशन के नियमों बारे विभाग से वर्ष 2015 व 2016 में आर.टी.आई. के तहत जानकारी मांगी थी।

शिकायतकर्ता ने अदालत में दी चुनौती
विधायक पर आरोप है कि वर्ष 2016 में विभाग की आेर से मिले आर.टी.आई. के दस्तावेजों के साथ उन्होंने टैंपरिंग की। इस मामले को शिकायतकर्ता ने अदालत में चुनौती दी थी। इसके बाद अदालत ने पुलिस को मामला दर्ज करने के आदेश दिए। अदालत के आदेश पर पुलिस ने इस मामले में शिकायतकर्ता से संबंधित रिकार्ड को भी कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

सेवादल ने मांगा त्याग पत्र 
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस सेवादल के प्रैस सचिव गुरदास सिंह सुमन ने भाजपा विधायक जीत राम कटवाल से नैतिकता के आधार पर त्याग पत्र देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यदि भाजपा भ्रष्टाचार पर जीरो टोलरैंस का दावा करती है तो मुख्यमंत्री को तुरंत कटवाल से त्याग पत्र लेने की मांग करनी चाहिए।

मुझे जानकारी नहीं है : कटवाल
वहीं भाजपा विधायक जीत राम कटवाल से जब इस बारे संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि उनको इस मामले की जानकारी नहीं है। वे विधानसभा के शीतकालीन सत्र में व्यस्त हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!