Edited By Punjab Kesari, Updated: 15 Oct, 2017 12:26 AM
विधानसभा चुनावों के तहत कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी प्रचार के लिए हिमाचल आएंगे।
शिमला: विधानसभा चुनावों के तहत कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी प्रचार के लिए हिमाचल आएंगे। इस दौरान वह कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवारों के पक्ष में राज्य में कई जनसभाएं भी करेंगे। प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी सुशील कुमार शिंदे और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की शनिवार को दिल्ली में हुई बैठक में इस बारे चर्चा हुई। इससे पहले हॉलीलॉज में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व विधानसभा अध्यक्ष बृज बिहारी लाल बुटेल ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से भेंट कर अपने बेटे आशीष बुटेल के लिए पालमपुर से टिकट देने की मांग रखी। वीरभद्र सिंह ने इस दौरान स्पष्ट किया कि यदि पार्टी ने युवाओं को टिकट देने में तरजीह दी तो बुटेल के बेटे को पालमपुर से टिकट दिया जा सकता है। उन्होंने बुटेल से यह भी कहा कि यदि ऐसा नहीं हुआ तो वह खुद चुनाव लडऩे के लिए तैयार रहें।