अपात्र परिवार उठा रहे बी.पी.एल. सूची का लाभ

Edited By Punjab Kesari, Updated: 06 Feb, 2018 02:51 PM

bpl raising an ineligible family list advantage

बी.पी.एल. परिवारों की सूची में संसोधन कर अपात्र परिवार को हटाकर पात्र लोगों को इस सूची में डालने का फैसला सही है क्योंकि काफी अरसे से ऐसा महसूस किया जा रहा है कि बी.पी.एल. सूची में कई ऐसे लोगों को शामिल किया गया है जिनके पास गाड़ियांऔर आलीशान मकान...

चम्बा : बी.पी.एल. परिवारों की सूची में संसोधन कर अपात्र परिवार को हटाकर पात्र लोगों को इस सूची में डालने का फैसला सही है क्योंकि काफी अरसे से ऐसा महसूस किया जा रहा है कि बी.पी.एल. सूची में कई ऐसे लोगों को शामिल किया गया है जिनके पास गाड़ियांऔर आलीशान मकान हैं लेकिन फिर भी वे गरीब बनकर बी.पी.एल. परिवारों के हक पर डाका डाल रहे हैं। ऐसे परिवारों को बी.पी.एल. सूची से हटाना आवश्यक है। इस मुद्दे को जनमत निर्माण अभियान के दौरान चाय पर चर्चा के दौरान उठाया गया। चर्चा का हिस्सा बने रमेश कुमार, धनी राम व अंजन ने कहा कि जिले में 46393 बी.पी.एल. परिवार हैं और इनमें से कई ऐसे परिवार हैं जिनके पास गाड़ियां और अच्छे मकान हैं। ऐसे में इन परिवारों को बी.पी.एल. का अधिकार देना सरासर गलत है।

चम्बा ब्लाक में 6917 परिवार बी.पी.एल. सूची में
राजकुमार, विनय व चमन ने कहा चम्बा ब्लाक में 6917 परिवार बी.पी.एल. सूची में हैं। यहां पर चुनिंदा परिवार ही पात्र हैं और अधिकतर अपात्र परिवार यहां पर इस योजना का लाभ ले रहे हैं। परिवार के हर सदस्यों ने स्मार्ट फोन, टी.वी., फ्रिज और दोपहिया वाहन भी रखे हैं। इसके बावजूद बी.पी.एल. सूची में शामिल हैं। परवेज, कमल व विक्रम बताया कि मैहला और भटियात में भी यही हाल है। मैहला ब्लाक में 8244 परिवार व भटियात में 8221 परिवार बी.पी.एल. में शामिल हैं। कुछेक परिवारों को छोड़़कर अधिकतर अपात्र परिवारों को बी.पी.एल. सूची में शामिल किया गया है।

अपात्र परिवारों को बी.पी.एल. सूची से हटाने की प्रक्रिया शुरू
रामू, विकास व पंकज ने बताया कि सलूणी ब्लाक में 7741, तीसा 9424, भरमौर में 3684 तथा पांगी में 2162 परिवार बी.पी.एल. श्रेणी में हैं। इन ब्लाकों में भी कई परिवार बी.पी.एल. श्रेणी के दायरे में रखे हैं जिनके पास हर तरह की सुविधा उपलब्ध है। अब जबकि सरकार ने अपात्र परिवारों को बी.पी.एल. सूची से हटाने की प्रक्रिया शुरू की है तो इसे काफी अच्छा हल माना जा रहा है। ऐसे में पात्र परिवारों को ही बी.पी.एल. सूची में डाला जाना चाहिए ताकि सरकार की इस योजना का लाभ सही और पात्र परिवारों को ही मिल सके। धर्म चंद ने कहा कि चर्चा के दौरान लोगों ने कहा कि अपात्र लोगों को सूची से हटाकर पात्र लोगों को बी.पी.एल. सूची में डाला जाए ताकि इस योजना का लाभ पात्र परिवार के लोग उठा सकें। सरकार ने बी.पी.एल. सूची के संसोधन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। 

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!