लड़के ने शादी से किया इंकार तो लड़की ने उठ लिया ये खौफनाक कदम

Edited By Punjab Kesari, Updated: 12 Jan, 2018 08:27 PM

boy refused to marriage then girl got up this creepy step

पुलिस थाना परवाणु के तहत एक 18 वर्षीय लड़की ने जहरीला पदार्थ निगल कर आत्महत्या कर ली।

परवाणु: पुलिस थाना परवाणु के तहत एक 18 वर्षीय लड़की ने जहरीला पदार्थ निगल कर आत्महत्या कर ली। इस मामले में लड़की को एक युवक ने पहले शादी का झांसा दिया और बाद में युवक व उसके परिजन शादी करने से मुकर गए। इसके बाद लड़की ने यह कदम उठाया है। इस मामले में लड़की के पिता ने पुलिस थाना परवाणु में मामला दर्ज करवाया है। 

पढ़ाई छोड़ नौकरी कर रही थी लड़की
जानकारी के अनुसार राजेश कुमार निवासी परवाणु ने मामला दर्ज करवाया है कि उसका एक लड़का व 2 लड़कियां हैं। उसकी छोटी बेटी इंजीनियरिंग कर रही थी। इसी कालेज में पढ़ने वाले अमरावती निवासी जितेंद्र कुुमार ने उसे शादी का झांसा दिया था और उसे पढ़ने से मना कर दिया। इसके बाद उसकी लड़की परवाणु के कॉल सैंटर में नौकरी करने लग गई। इसके बाद जब जितेंद्र कुमार के मां-बाप शादी की बात करने के लिए उनके घर नहीं आए तो वह उनसे बातचीत करने के लिए उन्हीं के घर अमरावती गए। 

9 जनवरी को शादी से किया इंकार
इस दौरान लड़के के मां-बाप ने कहा कि वे इस बारे में 2-3 दिन बाद बात करेंगे। इसके बाद 9 जनवरी को दोबारा से वह अपने कुछ रिश्तेदारों के साथ लड़के के घर गए जहां पर लड़के व उसके मां-बाप ने उसकी बेटी से शादी करने से साफ मना कर दिया। इसी बात ने उसकी बेटी को जहरीला पदार्थ निगलने के लिए मजबूर किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। डी.एस.पी. परवाणु राजेश शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!