BJP महिला मोर्चा ने साधा निशाना, कहा-कांग्रेस ने देश को बनाया भ्रष्टाचार का अड्डा

Edited By Punjab Kesari, Updated: 17 Sep, 2017 08:45 PM

bjp mahila morcha said congress has created the base of corruption to country

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष इंदु गोस्वामी ने अम्ब में आयोजित महिला सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी पर तीखे प्रहार किए।

अम्ब: भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष इंदु गोस्वामी ने अम्ब में आयोजित महिला सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी पर तीखे प्रहार किए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने कार्यकाल के दौरान देश को भ्रष्टाचार का अड्डा बना दिया है। कांग्रेस के बड़े-बड़े नेता भ्रष्टाचार में संलिप्त हंै, जिसका जीता-जागता सबूत प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह हैं, जो भ्रष्टाचार के आरोप में बेल पर हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार के पौने 5 साल के कार्यकाल में ड्रग माफिया, खनन माफिया, वन माफिया व शराब माफिया का बोलबाला रहा है। 

पुलिस ही खुद अपराधियों की तरह जेल में बंद
उन्होंने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश में महिलाएं अब सुरक्षित नहीं हैं। आए दिन महिलाओं पर अत्याचार के मामले सामने आ रहे हैं। कोटखाई के गुडिय़ा प्रकरण ने तो प्रदेश को पूरी तरह से ही शर्मसार कर दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री गुडिय़ा मामले के आरोपियों को पकडऩे की बजाय उन्हें संरक्षण देने में लगे रहे। प्रदेश के इतिहास में पहली बार हुआ है कि अपराधियों को पकडऩे वाली पुलिस ही खुद अपराधियों की तरह जेल में बंद है।

पी.एस. मोदी ने भ्रष्टाचार में लिप्त लोगों का निकाला दिवाला
उन्होंने कहा कि प्रदेश में पूर्व भाजपा कार्यकाल के दौरान महिलाओं को पंचायती राज में 50 प्रतिशत आरक्षण दिया वहीं रक्षाबंधन व भाईदूज जैसे त्यौहारों पर नि:शुल्क बस यात्रा करने के साथ-साथ हर थाने में 3-3 महिला पुलिस कर्मचारियों की तैनाती करके उन्हें उचित सम्मान दिया था। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जब से देश की सत्ता संभाली है तब से भ्रष्टाचार में लिप्त लोगों की दीवाली का दिवाला निकल गया है। उन्होंने कहा कि 60 वर्ष देश को लूटने वाली कांग्रेस के नेता अब पूछते हैं कि अच्छे दिन कब आएंगे। उन्होंने कहा कि 6 दशक में अपने कार्यकाल में कांग्रेस ने देश को इतनी बीमारियां दे दी हैं कि वे अब कैंसर बन चुकी हैं, जिसका इलाज करने के लिए समय तो लगेगा ही।

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!