Edited By Punjab Kesari, Updated: 20 Feb, 2018 05:22 PM
प्रदेश सरकार के दो महीनों के कार्य से लग रहा की सरकार ने जो वायदे चुनावो से पहले जनता से किये थे उसपर सरकार कार्य कर रही है। यह बात एक पत्रकार वार्ता में भाजपा प्रदेश प्रभारी मंगल पाण्डेय ने धर्मशाला में पत्रकार वार्ता में कही। उन्होंने कहा की...
धर्मशाला(जिनेश): प्रदेश सरकार के दो महीनों के कार्य से लग रहा की सरकार ने जो वायदे चुनावो से पहले जनता से किये थे उसपर सरकार कार्य कर रही है। यह बात एक पत्रकार वार्ता में भाजपा प्रदेश प्रभारी मंगल पाण्डेय ने धर्मशाला में पत्रकार वार्ता में कही। उन्होंने कहा की प्रदेश सरकार को दो महीने होने वाले है और इन दो महीनो में हिमाचल सरकार ने जिस परिवर्तन के लिए मतदान किया था उस परिवर्तन के संकेत देना शुरु कर दिए है। उन्होंने कहा की केबिनेट में कुछ ऐसे निर्णय हुए जो चुनाव से पहले हमने जनता के साथ वायदे किए हुए थे। जैसे वृद्धावस्था पेंशन की आयु को कम करना, गुड़िया और होशियार हेल्प लाइन शुरु करने आदि को बिना समय गवाए सरकार ने प्रदेश में लागू किया है।
भाजपा सरकार ने विजन डॉक्यूमेंट के आधार पर चुनाव लड़ा
उन्होंने कहा की अभी तो प्रदेश की भाजपा सरकार को दो महीने भी नही हुए है सत्ता में अाए हुए और सरकार के मंत्रियों ने अभी विभागों के कार्यो को समझना शुरु ही किया है और अब काम करने के रास्ते पर निकल पड़े है। उन्होंने कहा कि किसी भी सरकार के कामो की समीक्षा के किए कम से कम 6 महीने तो लग ही जाते है। इसलिए यह कहना ठीक नहीं होगा की सरकार के कार्य कर रही है। उन्होंने कहा की प्रदेश की भाजपा सरकार ने विजन डॉक्यूमेंट के आधार पर चुनाव लड़ा था और उस पर कार्य करना भी सरकार ने शुरू कर दिया है।