BJP उम्मीदवारों की लिस्ट पर फैसला, सत्ती बोले- अभी तक मेरा भी टिकट फाइनल नहीं

Edited By Punjab Kesari, Updated: 18 Oct, 2017 02:59 PM

bjp candidate of  list on decide satti till now mine too ticket not final

भाजपा ने अभी तक किसी भी प्रत्याशी की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। जहां तक तो मेरी खुद की टिकट फाइनल नहीं है। यह बात भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती ने कही।

ऊना (अमित): भाजपा ने अभी तक किसी भी प्रत्याशी की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। जहां तक तो मेरी खुद की टिकट फाइनल नहीं है। यह बात भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती ने कही। ऊना विधानसभा क्षेत्र के गांव सनोली में प्रचार रहे सत्ती ने पत्रकारों से बात करते हुए साफ किया कि सोशल मीडिया पर आ रही प्रत्याशियों की सूची फर्जी है जबकि आज शाम तक अपने प्रत्याशियों की घोषणा करेगी। वहीं कांग्रेस नेता अनिल शर्मा के भाजपा में आने पर सत्ती ने कहा कि उनका भाजपा के साथ पुराना नाता है। सत्ती ने कहा कि केंद्रीय हाईकमान प्रदेश नेतृत्व के साथ ताल मेल बिठाकर ही चुनावी रणनीति तैयार कर रही है। 


आज शाम तक भाजपा अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर देगी
बेशक भाजपा के कई नेताओं ने नामांकन पत्र भरना शुरू कर दिया है लेकिन पार्टी द्वारा अभी तक अपने प्रत्याशियों की कोई भी सूची जारी नहीं की है। उन्होंने कहा कि आज शाम तक भाजपा अधिकारक रूप से अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर देगी। वहीं सुखराम परिवार के भाजपा में आने से भ्रष्टाचार का मुद्दा पीछे जाने के सवाल पर सत्ती ने कहा कि अनिल शर्मा के साथ भाजपा का पुराना नाता है और अभी तक उनके टिकट का भी ऐलान नहीं हुआ है। 


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!