Edited By Punjab Kesari, Updated: 20 Oct, 2017 10:15 PM
धर्मशाला से भाजपा के प्रत्याशी किशन कपूर ने शुक्रवार को धर्मशाला एस.डी.एम. कार्यालय में अपना नामांकन दोपहर 2 बजे भरा।
धर्मशाला: धर्मशाला से भाजपा के प्रत्याशी किशन कपूर ने शुक्रवार को धर्मशाला एस.डी.एम. कार्यालय में अपना नामांकन दोपहर 2 बजे भरा। इस दौरान उनके साथ कई भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यकत्र्ताओं में इतना जोश भर गया था कि वे ढोल की धुन पर नाचना शुरू हो गए थे। समर्थकों ने इस दौरान किशन कपूर को अपने कंधों पर उठा लिया। हालांकि इससे पहले उन्होंने दाडऩू में जनसभा को भी संबोधित किया था, जिसमें हजारों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। पूर्व मंत्री किशन कपूर ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी।