सत्ती के चुनाव क्षेत्र में अनुशासनहीनता पर चला भाजपा का डंडा, 5 नेता पार्टी से बाहर

Edited By Punjab Kesari, Updated: 16 Nov, 2017 09:15 PM

bjp  s stance on indiscipline in constituency of satti  5 leaders out of party

अब प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती के हलके से भाजपा के 5 नेताओं को बाहर का रास्ता दिखाया गया है।

ऊना: अब प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती के हलके से भाजपा के 5 नेताओं को बाहर का रास्ता दिखाया गया है। ऊना मंडल भाजपा ने जिन 5 पार्टी से जुड़े लोगों को निष्कासित किया है उनमें एक जिप सदस्य भी शामिल है। ऊना भाजपा मंडल की बैठक वीरवार को जिला मुख्यालय में रमेश भड़ौलियां की अध्यक्षता में हुई, जिसमें लगभग सभी बूथों से पदाधिकारी पहुंचे थे। इनमें शक्ति केन्द्रों के प्रभारियों से लेकर बूथ अध्यक्ष व मंडल के प्रमुख पदाधिकारी मौजूद थे। हालांकि भाजपा अध्यक्ष भी कुछ देर के लिए बैठक में आए लेकिन बाद में वह चले गए। उनकी गैर-मौजूदगी में मंडल ने 5 व्यक्तियों को पार्टी से निष्कासित करने का प्रस्ताव पारित किया। जिन 5 लोगों को निष्कासित करने की सिफारिश की गई है उनमें रायपुर सहोड़ां से जिप सदस्य पंकज सहोड़, लोअर देहलां से पूर्व प्रधान रमा टिकड़ा, संतोषगढ़ से दिलीप डोजी, बीनेवाल से भूपिन्द्र सिंह तथा ऊना के पूर्व पार्षद नवदीप कश्यप शामिल हैं।

पुख्ता रिपोर्ट मिलने के बाद हुई कार्रवाई
पार्टी का आरोप है कि भितरघात करने एवं पार्टी विरोधी गतिविधियां चलाने के चलते इन 5 लोगों पर कार्रवाई की जानी चाहिए। कार्रवाई को लेकर कई कार्यकर्ताओं ने मांग उठाई जिसके बाद प्रस्ताव पारित कर इसे जिला कार्यसमिति के समक्ष भेज दिया गया। मंडलाध्यक्ष रमेश भड़ौलियां ने बताया कि चुनावों की फीडबैक के लिए बैठक बुलाई गई थी, जिसमें विभिन्न मसलों पर मंथन हुआ। 5 कार्यकर्ताओं के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई अमल में लाने का प्रस्ताव पारित किया गया है और इसे जिला भाजपा को भेजा गया है। कार्रवाई पुख्ता रिपोर्ट मिलने के बाद अमल में लाई गई है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!