Edited By Updated: 21 May, 2017 03:40 PM
विधायक डा. राजीव बिंदल द्वारा नाहन विधानसभा क्षेत्र में चल रही सत्ता परिवर्तन यात्रा का दूसरा चरण कोलर पंचायत के भद्रकाली मंदिर में पूजन कर के शुरू हुआ।
नाहन: विधायक डा. राजीव बिंदल द्वारा नाहन विधानसभा क्षेत्र में चल रही सत्ता परिवर्तन यात्रा का दूसरा चरण कोलर पंचायत के भद्रकाली मंदिर में पूजन कर के शुरू हुआ। इस दौरान बिंदल जमकर वीरभद्र सरकार पर बरसे। बताया जाता है कि 23 मई को यात्रा हरिपुर खोल पंचायत व पलहोड़ी पंचायत होती हुई पांवटा में धरने के रूप में समाप्त होगी। बिंदल ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश की वर्तमान सरकार आकंठ भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। सिंचाई योजनाएं हाफ चुकी है लेकिन सरकार कान में तेल डाल कर सोई हुई है।
जनता का करोड़ों रुपए इसी भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रहा
उन्होंने कहा कि इलाके में ट्रांसफर माफिया व ठेकेदार काम कर रहे है। सरकारी कर्मचारियों एवं अधिकारियों की ट्रांसफर एक धंधा बन गया है। ऐसा ठेकेदार माफिया सिर चढ़ कर बोल रहा है। जनता का करोड़ों रुपए इसी भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि पूरे देश में सरकारें बदली हैं। जहां-जहां भाजपा की सरकार आई है वहां पर विकास हुआ है।