बिंदल बोले- अक्तूबर में होंगे चुनाव, विपक्ष में बैठने के बाद पुतले ही जलाएंगे कांग्रेसी

Edited By Punjab Kesari, Updated: 01 Aug, 2017 10:08 AM

bindal october in will be election opposition sit in after effigies congress

लोकतंत्र में अपना पक्ष रखने के लिए सियासत में लगे नेताओं और पार्टियों के कार्यकर्ताओं द्वारा अपने विरोधियों के पुतले जलाना आम बात है....

नाहन: लोकतंत्र में अपना पक्ष रखने के लिए सियासत में लगे नेताओं और पार्टियों के कार्यकर्ताओं द्वारा अपने विरोधियों के पुतले जलाना आम बात है। यह लोकतांत्रिक तरीका है। पिछले 5 वर्षों में मुख्यमंत्री से लेकर स्थानीय नेताओं द्वारा विभिन्न मंचों से कितनी ही बार उनका नाम लेकर अभद्र व्यवहार किया गया व अनावश्यक टिप्पणियां की गईं, इसके बावजूद हमने विरोध नहीं किया लेकिन गुडिय़ा प्रकरण में गुनहगारों को बचाने के मामले में विरोध के बाद अपना आपा खो रहे कांग्रेसी नेताओं को यह समझना चाहिए। भाजपा के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता विधायक डा. राजीव बिंदल ने पत्रकार सम्मेलन में कांग्रेस सरकार और उसके नेताओं को आड़े हाथों लिया। 


कांग्रेस के लिए पुतले फूंकने और प्रदर्शन करने का समय  
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लिए अब पुतले फूंकने और प्रदर्शन करने का समय आ रहा है। अक्तूबर माह में विधानसभा चुनाव का बिगुल बजेगा। यानी 2 माह बाद कांग्रेस विपक्ष में बैठेगी। तब यही काम करेगी। अभी भी समय है सरकार और कांग्रेस के नेताओं को आने वाले 2 माह में प्रदेश के विकास और जनसमस्याओं के निपटारे के बारे में सोचना चाहिए। बिंदल ने कहा कि जनता की आवाज उठाना हमारा धर्म है। सरकार व कांग्रेस ने गुडिय़ा जैसे प्रकरण के मामले में ढील बरती और ऐसे में जनता में रोष बढ़ा।


जनता को जगाना और सरकार को चेताना हमारी जिम्मेदारी
इसके अलावा चाहे कुल्लू का मामला हो या फिर मंडी में वन कर्मी की मौत का मामला सरकार अपना ही राग अलापती रही। पिछले दिन चंबा के तीसा में जो घटना हुई उसे सरकार व पार्टी को समझना चाहिए। उलटा भाजपा को दोष दिया जा रहा है। जनता को जगाना और सरकार को चेताना हमारी जिम्मेदारी है। इस मौके पर जिला परिषद सदस्य विनय गुप्ता, मनीष कुमार, विशाल तोमर, अशोक विक्रम, वेद शर्मा व आर.आर. शर्मा आदि मौजूद रहे। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!