Edited By Punjab Kesari, Updated: 12 Feb, 2018 02:10 AM
नेरवा पुलिस ने नशे के सौदागरों के खिलाफ छेड़ी गई मुहीम के तहत रविवार को एक स्थानीय युवक को नशे की खेप के साथ गिरफ्तार किया गया है।
नेरवा: नेरवा पुलिस ने नशे के सौदागरों के खिलाफ छेड़ी गई मुहीम के तहत रविवार को एक स्थानीय युवक को नशे की खेप के साथ गिरफ्तार किया गया है। इस मुहीम के तहत एक युवक को 850 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक पुलिस ने यह कामयाबी सी.आई.डी. के साथ एक संयुक्त नाके के दौरान हासिल की है।
युवक ने पुलिस को देखकर भागने का किया प्रयास
स्टेट सी.आई.डी. के सब इंस्पैक्टर अमर चंदव व नेरवा थाने के हैड कांस्टेबल अश्वनी कुमार एवं कांस्टेबल बुद्धि सिंह की संयुक्त टीम ने नेरवा से 3 किलोमीटर दूर नेरवा-पांवटा मार्ग पर हड़ेऊ कैंची पर नाका लगाया था। इस दौरान पिउंत्रा मार्ग की तरफ से एक युवक कंधे पर थैला लटकाए आया। जब उसकी नजर पुलिस टीम पड़ी तो उसने भागने का प्रयास किया, जिसे पुलिस ने धर दबोचा। युवक की तलाशी लेने पर उसके पास मौजूद थैले से 850 ग्राम चरस बरामद हुई।
किसी बड़े गिरोह से भी जुड़े हो सकते हैं तार
आरोपी की पहचान चुनी लाल पुत्र स्वर्गीय अमर सिंह निवासी ऑब्टुआ डाकघर नेरवा की रूप में हुई है। डी.एस.पी. चौपाल संतोष शर्मा ने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ नेरवा थाने में एन.डी.पी.एस. एक्ट की धारा के तहत मामला दर्ज कर जांच प्रारम्भ कर दी है। युवक के तार किसी बड़े गिरोह से भी जुड़े हो सकते हैं, इस बात की भी जांच की जा रही है। आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड की मांग की जाएगी ताकि आगामी जांच की जा सके।