बड़ी सफलता : पुलिस की होटल में दबिश, महिला चोर गिरोह की 8 सदस्य गिरफ्तार

Edited By Punjab Kesari, Updated: 23 Sep, 2017 11:03 PM

big success  police raid in hotel  8 members of woman thief gang arrested

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला में चोरी की 2 बड़ी वारदातों को अंजाम देने वाले मध्य प्रदेश के महिला चोर गिरोह को मंडी पुलिस ने दबोच लिया है।

मंडी: हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला में चोरी की 2 बड़ी वारदातों को अंजाम देने वाले मध्य प्रदेश के महिला चोर गिरोह को मंडी पुलिस ने दबोच लिया है। मंडी पुलिस ने गुप्त सूचना के बाद एक होटल में छापा मार कर वहां रुकी हुईं मध्य प्रदेश की 8 महिलाओं को पकड़ा है। महिलाओं के पास से पुलिस को काफी संख्या में नकदी, तेजधार कटर और अन्य सामान भी बरामद हुआ है। उक्त सभी महिलाएं पिछले 3 दिन से मंडी में डेरा डाले हुए थीं। इस गैंग की सदस्यों ने शुक्रवार को नेरचौक में एक महिला के बैग को काट कर 50,000 रुपए चुरा लिए थे, जिसके बाद इन्हीं महिलाओं ने शनिवार को मंडी शहर में भी एक बुजुर्ग महिला का बैग काटकर उसका पर्स चोरी कर लिया। पैलेस निवासी बुजुर्ग महिला के पर्स में 4,000 रुपए थे।

नेरचौक व मंडी में लूट की वारदातों को दिया था अंजाम 
पकड़ी गईं महिलाओं की शिनाख्त भोली पत्नी रघुवीर गांव फुलखंडी, डाकघर कदारा कोटली नरसिंह गढ़ डाकघर राजगढ़ जिला मध्य प्रदेश, नंदनी पुत्री राजेंद्र सिंह गांव जाटखेड़ी डाकघर पिपलियां जिला राजगढ़ मध्य प्रदेश, सोनिका पत्नी नरोत्तम गांव जाटखेड़ी जिला राजगढ़ मध्य प्रदेश व प्रेमा पत्नी राम भजन गांव कुनखेली जिला राजगढ़ मध्य प्रदेश के रूप में हुई है। इसके साथ ही रीना, शीला, चांदनी, सपना और कुछ अन्य महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनमें से कुछ महिलाएं नेरचौक में तो कुछ मंडी शहर में हुई लूट की वारदातों में शामिल थीं। एस.पी. मंडी अशोक कुमार ने कहा कि पुलिस मामले की जांच में लगी हुई है।

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!