मोदी की रैली से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, BJP में शामिल हुए ये 12 नेता

Edited By Updated: 27 Apr, 2017 10:07 AM

big blow to congress before modi rally read full news

पी.एम. नरेंद्र मोदी की शिमला रैली से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है।

शिमला (विकास शर्मा): पी.एम. नरेंद्र मोदी की शिमला रैली से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। बुधवार को बीजेपी में कांग्रेस के कई नेता शामिल हो गए हैं। इसमें नगर निगम के पूर्व मेयर मधु सूद के साथ कैलाश जिला फैडरेशन के अध्यक्ष बृजलाल और एक जिला परिषद सदस्य शामिल है।
PunjabKesari

बीजेपी ज्वाइन करने वालों में नगर निगम शिमला के कुछ पूर्व पार्षद भी हैं। इनमें कंवलजीत सिंह, संजय शर्मा के साथ-साथ कुछ और पूर्व पार्षद व कांग्रेस के कार्यकर्ता भी शामिल हैं। कुल मिलाकर दो दर्जन से ज्यादा कांग्रेस नेता व कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का हाथ छोड़ बीजेपी का दामन थाम लिया है।

PunjabKesari

भाजपा में शामिल होने वाले टिकट का मोह भूल जाएं : धूमल
पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाले नेताओं को सलाह दी है कि वे टिकट का मोह भूल जाएं। उन्होंने कहा कि यदि वे टिकट की चाह में पार्टी में शामिल हुए हैं तो यह सही नहीं है। उन्होंने इशारों ही इशारों में कहा कि भाजपा देश और पार्टी के लिए समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मान करती है। इसी कारण भाजपा आज विश्व में 12 करोड़ सदस्यों वाली सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। उन्होंने कहा कि अब नगर निगम शिमला पर भाजपा के कब्जा करने की बारी है, जिसके बाद विधानसभा चुनाव में अब 50 प्लस की बजाय 60 प्लस का टारगेट लेकर आगे बढ़ रही है।

PunjabKesari

नगर निगम और विधानसभा चुनावों में मिलेगा फायदा
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती ने कहा कि भाजपा में शामिल होने के लिए कई लोग आ रहे हैं। इसी कड़ी में आज दो दर्जन से ज्यादा लोगों ने भाजपा ज्वाइन की है, जिनमें अधिकतर कांग्रेस के नेता हंै। उन्होंने कहा कि भाजपा में बिना शर्त जो भी आना चाहे उसका स्वागत है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कई अन्य नेता भी संपर्क में हैं, उन्हें भी उचित समय पर भाजपा में शामिल कर लिया जाएगा। भाजपा में लगातार लोग जुड़ रहे हैं जिससे निश्चित रूप से आने वाले नगर निगम के चुनावों एवं विधानसभा चुनावों में भाजपा को फायदा मिलेगा।

PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!