कांग्रेस सरकार पर होगा बड़ा हमला, BJP इस दिन से शुरू करेगी ‘हिसाब मांगे हिमाचल अभियान’

Edited By Punjab Kesari, Updated: 10 Sep, 2017 09:12 PM

big attack on congress  bjp  s campaign will start from this day

आम जनता की समस्याओं को सभी के समक्ष लाने के लिए भाजपा 12 सितम्बर से हिसाब मांगे हिमाचल नामक अभियान की शुरूआत होने जा रही है।

शिमला: आम जनता की समस्याओं को सभी के समक्ष लाने के लिए भाजपा 12 सितम्बर से हिसाब मांगे हिमाचल नामक अभियान की शुरूआत होने जा रही है। पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि उक्त अभियान के अंतर्गत भाजपा के वरिष्ठ नेता 12 से 20 सितम्बर तक प्रदेश में 4 प्रैस वार्ताओं को संबोधित करेंगे। उन्होंने कहा कि बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार, कानून व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति और राज्य सरकार की विफलताओं को उजागर करने के साथ ही भाजपा के वरिष्ठ नेता हिमाचल में महिलाओं व युवाओं से संबंधित समस्याओं को उजागर करेंगे। 

सोशल मीडिया से भी लांच होगा अभियान
उन्होंने कहा कि हिसाब मांगे हिमाचल अभियान का मुख्य संदेश लोगों तक आऊटडोर अभियान द्वारा बड़े पैमाने पर पहुंचाया जाएगा, जिसके अंतर्गत पूरे राज्य में होर्डिंग्स का प्रयोग किया जाएगा, साथ ही इस अभियान को फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यू-ट्यूब जैसे कई सोशल मीडिया माध्यमों से भी लांच किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा एक मिस्ड कॉल नंबर 7574068068 की शुरूआत की गई है, जहां आम जनता सिर्फ  एक मिस्ड कॉल देकर मौजूदा कांग्रेस सरकार के कुशासन से संबंधित अपनी कोई भी समस्या दर्ज करवा सकती है और अपनी आकांक्षाओं एवं मांगों को भी भाजपा तक पहुंचा सकती है। उन्होंने कहा कि इससे आने वाले विधानसभा चुनावों के लिए विजन डाक्यूमैंट को बनाने में मदद मिलेगी।

जी.पी.एस. से लैस 68 परिवर्तन रथ पहुंचा रहे भाजपा का संदेश
उन्होंने कहा कि जी.पी.एस. से लैस 68 परिवर्तन रथ पूरे प्रदेश में 18 हजार से ज्यादा गांवों, शहरों व कस्बों की यात्रा करते हुए 15 लाख लोगों के बीच से होते हुए भाजपा का संदेश प्रदेश की जनता तक पहुंचा रहे हैं। इन रथों के माध्यम से भी भाजपा कांग्रेस की नाकामियों को जनता तक पहुंचाएगी और उन्हें अधिक से अधिक संख्या में हिसाब मांगे हिमाचल अभियान से जोड़ेगी।

25 सितम्बर को मंडल स्तर पर आयोजित होंगे कार्यक्रम
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्मशताब्दी वर्ष मना रही है और 25 सितम्बर को इस शताब्दी वर्ष का अंतिम दिन है। इसलिए पार्टी ने निर्णय लिया है कि 25 सितम्बर को भाजपा द्वारा मंडल स्तर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा और मंडल में होने वाले इस कार्यक्रम के लिए सभी कार्यकर्ताओं को निमंत्रण दिया जाएगा।

2 अक्तूबर को मनाया जाएगा स्वच्छता अभियान
उन्होंने कहा कि इसी तरह 2 अक्तूबर, 2017 महात्मा गांधी जयंती को भाजपा स्वच्छता दिवस के रूप में मना रही है। इस दिन भाजपा हर बूथ स्तर पर स्वच्छता कार्यक्रम करेगी। इस दिन अस्पतालों, महापुरुर्षों की प्रतिमाओं के आसपास, सामुदायिक केंद्रों व स्कूलों सहित सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। 

इन विषयों पर यहां-यहां होगी पत्रकार वार्ता
12 सितम्बर को भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सम्बित पात्रा शिमला में माफियाराज व भ्रष्टाचार विषय पर पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करेंगे। इस अवसर पर उनके साथ पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल भी उपस्थित रहेंगे। 15 सितम्बर को महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों पर शिमला में प्रैस वार्ता की जाएगी। 18 सितम्बर को विकास विरोधी प्रदेश सरकार व मोदी सरकार द्वारा प्रदेश को दी गई सौगातों पर प्रैस वार्ता होगी। 20 सितम्बर को युवाओं की समस्याओं पर धर्मशाला में प्रैस वार्ता होगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!