Edited By Updated: 09 Apr, 2017 10:56 AM
भोरंज उपचुनाव पर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने जीत का दावा किया है।
नाहन (सतीश शर्मा): भोरंज उपचुनाव पर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने जीत का दावा किया है। नाहन में मीडिया से रू-ब-रू होते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस धूमल के घर में सेंध लगाकर भोरंज में भारी बहुमत से जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि इस सीट पर पिछले कई सालों से कांग्रेस जीत दर्ज नहीं कर पाई है और हमेशा से पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल के घर की सीट मानी जाती है मगर इस बार कांग्रेस ही इस सीट पर जीत दर्ज करने वाली है।
इस बार कांग्रेस के समर्थन में लोग
इस बार माहौल में परिवर्तन हुआ है और लोग कांग्रेस के समर्थन में है। बताया जाता है कि आज भोरंज उपचुनाव के लिए मतदान हो रहा है और पूर्व मंत्री आईडी धीमान के निधन के बाद यह सीट खाली हो गई थी।