बेसहारा गाय के हमले से बुजुर्ग घायल

Edited By Punjab Kesari, Updated: 24 Jul, 2017 09:50 PM

barethi  cow  assault  elderly  injured

झंडूता उपमंडल के तहत आने वाले बरठीं क्षेत्र में इन दिनों बेसहारा पशुओं की बढ़ती संख्या के कारण दिन-प्रतिदिन आम जनमानस के लिए खतरा बढ़ता जा रहा है।

बरठीं : झंडूता उपमंडल के तहत आने वाले बरठीं क्षेत्र में इन दिनों बेसहारा पशुओं की बढ़ती संख्या के कारण दिन-प्रतिदिन आम जनमानस के लिए खतरा बढ़ता जा रहा है। जानकारी के अनुसार बरठीं की समीपवर्ती पंचायत बडग़ांव का बुजुर्ग सूंका राम (70) अपने किसी कार्य से बरठीं आया हुआ था, जिसे बरठीं मुख्य चौक पर एक बेसहारा गाय ने हमला कर घायल कर दिया। स्थानीय लोगों ने सूंका राम को गाय के चंगुल से मुक्त करवाया तथा उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती करवाया, जहां पर प्राथमिक उपचार देने के बाद चिकित्सकों ने उसे क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर रैफर कर दिया। इस क्षेत्र में इससे पहले कई लोग बेसहारा पशुओं के शिकार हो चुके हैं। बताया जा रहा है कि यह बेसहारा गाय पागल हो चुकी है तथा पिछले 6-7 दिनों में कई लोगों पर हमले कर चुकी है। सूंका राम पर हमला करने से पहले इस गाय ने बरठीं की एक औरत पर भी हमला किया। इसके बाद इस गाय ने एक बाइक सवार पर हमला करने का प्रयास किया। स्थानीय लोगों के मुताबिक यह गाय लोगों के पीछे भागती है, जिस कारण यहां पर कभी भी अप्रिय घटना घट सकती है। विभाग ने इस बेसहारा गाय के बारे में वन विभाग को सूचना दे दी है। गाय को शीघ्र ही पकड़ कर ऑब्जर्वेशन में रखा जाएगा। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!